एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर मायावती ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग, कहा- सख्त कार्रवाई हो

Jammu Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा चीफ मायावती ने दुख जताया है. मायावती ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा चीफ मायावती ने दुख जताया है. मायावती ने एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में अनेकों लोगों के मारे जाने व घायल होने की घटना अति-दुखद, निन्दनीय व चिन्तनीय. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई करे."

आपको बता दें कि, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया है. आतंकी ने पर्यटकों के ग्रुप को अपना टारगेट बनाया है. दो से तीन आतंकियों ने पुलिस की वर्दी में टूरिस्टों पर 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की. सूत्रों के मुताबिक इस आतंकी हमले में 28 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है.

दोपहर तीन बजे दिया घटना को अंजाम
आतंकवादियों ने अपने नापाक मंसूबों को दोपहर करीब तीन बजे अंजाम दिया, आतंकवादी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी.  इस स्थान को लंबे हरे-भरे घास के मैदानों के कारण मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. हमले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कई लोग खून से लथपथ और जमीन पर बेसुध पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक करने के लिए श्रीनगर पहुंचे. हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है. एनआईए की टीम बुधवार (23 अप्रैल 2025) को पहलगाम जा सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकियों की कायराना करतूत की निंदा की है. साथ ही मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है. जिन लोगों ने इस दुःखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."

ये भी पढ़ें: योगी सरकार बना रही यूपी को ग्रीनरी का रोल मॉडल, सौर ऊर्जा और पौधरोपण में बन रहे रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget