एक्सप्लोरर

योगी सरकार बना रही यूपी को ग्रीनरी का रोल मॉडल, सौर ऊर्जा और पौधरोपण में बन रहे रिकॉर्ड

UP News: सौर ऊर्जा नीति के तहत योगी सरकार 2027 तक 22,000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, चित्रकूट और जालौन जैसे जिलों में सोलर पार्क बनाए जा रहे हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब न केवल विकास के नए मानक स्थापित कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में भी पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है. ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में यूपी को रोल मॉडल मानते हुए केंद्र सरकार भी योगी सरकार की योजनाओं की सराहना कर चुकी है. खास तौर पर सोलर एनर्जी के इस्तेमाल में यूपी ने बीते आठ वर्षों में बड़ा छलांग लगाई है. 2017 में जहां राज्य में सोलर एनर्जी से केवल 288 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था, वहीं आज यह आंकड़ा 10 गुना से ज्यादा हो गया है. 

योगी सरकार ने 2022 में सौर ऊर्जा नीति लागू की और 2027 तक 22,000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. इसके तहत झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, चित्रकूट और जालौन जैसे जिलों में सोलर पार्क बनाए जा रहे हैं. सरकार अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को भी सोलर एक्सप्रेस वे में बदलने की तैयारी में है. यानी एक्सप्रेस वे के किनारे सोलर ग्रिड लगाए जाएंगे, जिससे सड़क रोशनी और आसपास की ऊर्जा जरूरतें पूरी की जा सकेंगी. यह अपने आप में देश का पहला प्रयोग होगा. इसके अलावा, रेलवे ट्रैक के किनारे भी सोलर ग्रिड लगाने की योजना है.

अयोध्या को ‘सौर सिटी’ के रूप में किया जा रहा विकसित
अयोध्या, जो भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, उसे ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसी तरह, यूपी के बाकी 16 नगर निगमों और नोएडा को भी चरणबद्ध तरीके से सोलर सिटी बनाने का काम जारी है. सरकार पीएम सूर्य योजना के तहत लोगों को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. वित्तीय वर्ष 2025-26 तक सरकार ने 2.65 लाख सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए अब 5000 वर्गमीटर से बड़े भवनों पर सोलर पैनल अनिवार्य कर दिया गया है. अगर कोई नक्शा स्वीकृत भवन में पैनल नहीं लगाएगा तो उसका नक्शा रद्द कर दिया जाएगा.

ग्रीनरी बढ़ाने के लिए 214 करोड़ पौधे लगाए
सिर्फ सोलर एनर्जी ही नहीं, हरियाली बढ़ाने पर भी सरकार का पूरा ध्यान है. पिछले आठ वर्षों में योगी सरकार ने रिकॉर्ड 214 करोड़ पौधे लगवाए हैं, जिससे प्रदेश का हरित क्षेत्र तेजी से बढ़ा है. भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार यूपी का वन क्षेत्र 559.19 वर्ग किमी बढ़ा है, जिससे यह देश का दूसरा सबसे ज्यादा हरियाली बढ़ाने वाला राज्य बन गया है.

इस वर्ष मानसून में 35 करोड़ पौधों के पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. खास बात यह है कि सरकार सिर्फ पौध नहीं लगवा रही, बल्कि उनमें पोषक और औषधीय गुण वाले पौधों को भी प्राथमिकता दे रही है. कुल मिलाकर योगी सरकार ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रहा है. राज्य में विकास और पर्यावरण संतुलन साथ-साथ चल रहा है.

ये भी पढ़ें: UPSC Result 2024: शक्ति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान, सीएम योगी ने दी इस अंदाज में बधाई, डिप्टी सीएम भी हुए खुश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget