एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती बोलीं- थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता

UP News: बसपा चीफ ने कहा कि राज्यपाल के संबोधन में BJP सरकार के जनहित एवं जनकल्याण सम्बंधी बड़े-बड़े दावों, आश्वासनों, घोषणाओं एवं वादों आदि को पूरा करने का विवरण नहीं होना लोगों के लिए चिंताजनक है.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का भाषण परम्परा से हटकर राज्य के विकास एवं सर्वसमाज के उत्थान समेत व्यापक जनहित में वास्तविक एवं थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता.

मायावती ने 'एक्स' पर लिखा,‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल द्वारा विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किये जाने की संसदीय परम्परा से शुरू हुआ, किन्तु उनका यह भाषण परम्परा से हटकर प्रदेश के विकास एवं सर्वसमाज के उत्थान समेत व्यापक जनहित में वास्तविक एवं थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता.’’

उन्होंने कहा,‘‘वास्तव में पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के करोड़ों लोग सरकार की ग़लत नीतियों एवं कार्यकलापों से त्रस्त हैं. उन्हें गरीबी एवं बेरोजगारी आदि के कारण अनेकों प्रकार की कठिन पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. किन्तु इन सबसे ज़्यादा उन्हें अपने जान-माल एवं मजहब की ज़्यादा चिन्ता सता रही है, जिसके प्रति राज्यपाल को सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहिए था ताकि प्रदेश की जनता के साथ-साथ विपक्ष को भी थोड़ा आश्वासन मिलता. ऐसा न होने कारण ही राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी होती रही तथा हंगामा भी होता रहा.’’

बसपा ने कहा कि राज्यपाल के सम्बोधन में बीजेपी सरकार के जनहित एवं जनकल्याण सम्बंधी बड़े-बड़े दावों, आश्वासनों, घोषणाओं एवं वादों आदि को पूरा करने का विवरण नहीं होना लोगों के लिए चिन्ताजनक है, जिसका आगामी बजट भाषण में समायोजन करना उचित होगा. बजट सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधानसभा के अंदर और बाहर विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में नर्सिंग कैंडिडेट्स का आंदोलन चरम पर, टंकी पर चढ़ीं कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला, खुदपर डाला पेट्रोल 
देहरादून में नर्सिंग कैंडिडेट्स का आंदोलन चरम पर, टंकी पर चढ़ीं कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला, खुदपर डाला पेट्रोल 
मुलायम के छोटे बेटे, अखिलेश के भाई और अपर्णा के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन, जानिए- पूरी जानकारी
मुलायम के छोटे बेटे, अखिलेश के भाई और अपर्णा के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन, जानिए- पूरी जानकारी
लंग्स, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन... प्रतीक यादव को केवल एक बीमारी नहीं थी, इलाज कर रही डॉक्टर ने बताया
लंग्स, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन... प्रतीक यादव को केवल एक बीमारी नहीं थी, इलाज कर रही डॉक्टर ने बताया
PM मोदी की अपील को हवा में उड़ाया, 300 गाड़ियों के काफिले में शिवपुरी से करैरा पहुंचे BJP विधायक
PM मोदी की अपील को हवा में उड़ाया, 300 गाड़ियों के काफिले में शिवपुरी से करैरा पहुंचे BJP विधायक

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
पाकिस्तान को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है कि...
PAK को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है...
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
Embed widget