एक्सप्लोरर

कांशीराम की जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धाजंलि, सत्ता की चाबी हासिल करने का दिया संदेश

Mayawati News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कांशीराम के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने बहुजनों को वोट की ताक़त को समझकर सत्ता की चाबी हासिल करने का संदेश दिया था.

Mayawati News: आज बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन हैं. इस अवसर पर बसपा मुखिया मायावती ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी और उनके दिए हुए आंदोलन को याद किया. मायावती ने कहा कि बहुजनों को अपने कीमती वोट की ताकत समझते हुए सत्ता की चाबी हासिल करनी होगी. उन्होंने बसपा काल में बहुजनों के लिए किए गए कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि बसपा सरकार में उनके अच्छे दिन आए थे.  

बसपा मुखिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके जन्मदिन पर बीएसपी द्वारा देश भर में शत-शत नमन, माल्यार्पण, श्रद्धा-सुमन अर्पित व उनके ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेन्ट को तन, मन, धन से मज़बूत बनाने के संकल्प हेतु सभी का तहेदिल से आभार.

कांशीराम के संदेश को किया याद

’बहुजन समाज’ को अपार गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, साम्प्रदायिक हिंसा व तनाव आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनने हेतु सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी, यही आज के दिन का उच्च संदेश. 

यूपी की विशाल आबादी को अनुभव है कि बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व कथनी में कम व करनी में ज़्यादा विश्वास रखता है और अपने शासनकाल में बहुजनों के सर्वांगीण विकास करके उनके काफी अच्छे दिन लाकर दिखाए भी हैं, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों की अधिकतर बातें व दावे हवाहवाई व छलावा. 

बहुजन समाज पार्टी की ओर से आज कांशीराम की जयंती पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. मायावती आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और कांशीराम की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित करेंगी. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें याद किया और लिखा- 'मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर सबकी समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए शत् शत् नमन!' बता दें कि आज सपा की ओर से भी कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. 

बस्ती में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, होली के जुलूस का मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget