एक्सप्लोरर

आकाश आनंद को लेकर मायावती का बड़ा प्लान, बसपा में बढ़ेगा सियासी कद, मिलेगी अहम जिम्मेदारी!

UP Politics: 27 अगस्त को लखनऊ में बसपा कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों की माने तो बसपा सुप्रीमो इस बैठक में आकाश आनंद को नई ज़िम्मेदारियां देने का ऐलान कर सकती है.

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी को देशभर में मजबूत बनाने की कवायद में जुट गई है. इसके लिए पार्टी ने ज़मीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है. तो वहीं अब पार्टी में उनके भतीजे के सियासी कद को भी और मजबूत किया जाएगा. मायावती अब उन्हें और बड़ी ज़िम्मेदारियां देने की तैयारी कर रही है. 

मंगलवार 27 अगस्त को लखनऊ में बसपा कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों की माने तो बसपा सुप्रीमो इस बैठक में आकाश आनंद को नई ज़िम्मेदारियां देने का ऐलान कर सकती है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक आकाश आनंद की बढ़ती लोकप्रियता के चलते और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए मायावती उन्हें आगामी चार राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी भी दे सकती हैं.

आकाश आनंद का बढ़ेगा सियासी कद
आकाश आनंद पहले से ही मायावती के बाद बसपा के दूसरे सबसे बड़े नेता है. वो बसपा के कोआर्डिनेटर होने के साथ-साथ मायावती के उत्तराधिकारी भी है. इसलिए मायावती अब अपने कंधों से कुछ जिम्मेदारियों को कम करना चाहती है. यही वजह है कि उन्होंने आकाश आनंद पर अपना भरोसा जताया है. 

बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है. इससे पहले साल 2019 में बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया गया था, जिसमें मायावती को अध्यक्ष बनाया गया था. अध्यक्ष के चुनाव के बाद महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके बाद आकाश आनंद राज्यवार पार्टी पदाधिकारियों से बात करेंगे. 

बता दें लोकसभा चुनाव में बसपा ने आकाश आनंद को स्टार प्रचारक बनाया था. इस दौरान उनके आक्रामक भाषणों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला था. लेकिन इस दौरान उन्होंने विवादित बयानबाजी कर दी, जिसके चलते मायावती ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया था. हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं की मांग पर उन्हें फिर से ये जिम्मेदारी दी गई. 

मायावती लेंगी राजनीति से संन्यास? BSP चीफ बोलीं- मुझे राष्ट्रपति बनाने की अफवाह भी उड़ी लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget