एक्सप्लोरर

यूपी में करारी हार के बाद मायावती का ताबड़तोड़ एक्शन, इन दो नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

UP Politics: लोकसभा चुनाव में हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती एक्शन मोड में हैं. पार्टी ने पूर्व कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार गौतम और शुभनारायण गौतम को पार्टी से निकाल दिया है.

UP Lok Sabha Results 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी बुरी तरह हार गई है. बसपा को एक भी सीट नहीं मिली. ज्यादातर सीटों पर बसपा तीसरे नंबर पर रही. जिसके बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिम्मेदार पदाधिकारियों पर एक्शन लेना शुरू कर दियै है. बसपा सुप्रीमो रविवार को पार्टी के पूर्व मुख्य कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार गौतम और कौशांबी से लोकसभा प्रत्याशा रहे शुभनारायण गौतम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

बसपा के प्रयागराज के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम व अमरेंद्र बहादुर भारती ने संयुक्त प्रेसनोट जारी कर दी दोनों नेताओं के निष्कासन की जानकारी दी है. पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों नेताओं को बार-बार चेतावनी दी गई बावजूद इसके वो पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता में लिप्त पाए गए. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें सभी ज़िम्मेदारियों से हटाने और पार्टी से निष्कासित किया है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिया एक्शन
बसपा ने प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते जिलाध्यक्ष सुशील गौतम पद से हटा दिया है. जिसके बाद एक बार फिर बसपा सुप्रीमो ने पूर्व अध्यक्ष अश्वनी राणा पर जताया भरोसा और उन्हें जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है. इसके साथ ही प्रतापगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़े प्रथमेश मिश्र "सेनानी" को बनाया गया जिला प्रभारी बनाया गया है.  

लोकसभा चुनाव में बसपा को मिला करारी हार के बाद मायावती एक के बाद के ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. अशोक कुमार गौतम प्रयागराज के पूर्व मुख्य कोऑर्डिनेटर थे और इन दिनों मिर्जापुर मंडल की जिम्मेदारी सँभाल रहे थे वहीं शुभनारायण गौतम को पार्टी ने कौशांबी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था. इस चुनाव में वो तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 55858 वोट मिले थे. 

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब बसपा आगे की तैयारी में जुट गई है. बसपा सुप्रीमो ने सभी जिलाध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है. मायावती अब पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव करने की रणनीति तैयार कर रही है. 

इनपुट- मनोज त्रिपाठी

UP Monsoon News: यूपी में कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत? कब होगी मानसून की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget