एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या पीएम पद के लिए खरगे का समर्थन करेगी BSP? आकाश आनंद बोले- 'बीएसपी दलित समाज के हित में...'

Lok Sabha Elections: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बने इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर रखा गया है.

UP News: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को बैठक की थी. जिसमें फैसला लिया गया कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए जनवरी, 2024 के दूसरे सप्ताह तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और चुनाव में जीत के बाद यह फैसला होगा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का संयोजक बनाने और प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की पैरवी की. इसका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया. हालांकि, खरगे ने इस प्रस्ताव को तत्काल ठुकरा दिया और कहा कि इस पर फैसला चुनाव में जीत के बाद ही होगा.

UP Politics: चाचा शिवपाल के साथ नजर आए राम गोपाल यादव के बेटे, पिछली बार एक-दुसरे के खिलाफ लड़ा था चुनाव, देखें तस्वीर

क्या बोले आकाश आनंद?
इस बीच बीएसपी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद द्वारा सोशल मीडिया के 'एक्स' दी गई एक प्रतिक्रिया काफी चर्चा में है. उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन और बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, 'मीडिया की रिपोर्ट्स और पार्टी के कुछ साथियों से पता चला है कि कल I.N.D.I. अलायंस की बैठक में कुछ लोग भाजपा से कम और बीएसपी से ज्यादा डरे हुए हैं.'

आकाश आनंद ने कहा, 'मैं साफ कर देना चाहता हूं कि भाजपा का खौफ दिखाकर वोट लेने वाली गठबंधन की नफरत वाली राजनीति में बीएसपी विश्वास नहीं करती है क्योंकि इसी तरह एक वक्त कांग्रेस का खौफ दिखाकर कुछ लोग सत्ता पर काबिज हुए थे और उसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है. माननीय कांशीराम साहेब और आदरणीय बहन जी की मेहनत से खड़े हुए बहुजन समाज के सम्मान और अधिकार की लड़ाई के सफल नतीजे बड़े पैमाने पर दिख रहे हैं.'

बीएसपी नेता ने कहा, 'दलित समाज की अनदेखी करने का दम आज किसी राजनीतिक दल में नहीं है. मैं ये भी साफ कर दूं कि बीएसपी दलित समाज के हित में और बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करने के लिए, देश के लोकतंत्र को दो दलों की जागीर नहीं बनने देगी.' उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी खरगे के नाम का पीएम पद के लिए समर्थन करेगी. हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर बीएसपी के ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget