एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रासदी: रायबरेली के रहने वाले सगे भाई लापता, मां के ब्लड सैंपल से होगी DNA की जांच

यूपी के रायबरेली में रहने वाले दो सगे भाई 6 महीने पहले उत्तराखंड में काम करने गए थे. आपदा के बाद दोनें की परिजनों से बात नहीं हुई है. उत्तराखंड प्रशासन ने युवकों की माताजी का ब्लड सैंपल मंगाया गया है जिससे डीएनए टेस्ट के जरिए खोजबीन की जा सके.

रायबरेली: उत्तराखंड के चमोली में तबाही के बाद से रायबरेली के दो सगे भाई लापता हैं. दोनों की खोजबीन के लिए जिला प्रशासन उत्तराखंड प्रशासन से लगातार संपर्क साधे हुए है. इसी क्रम में उत्तराखंड प्रशासन की तरफ से युवकों की माताजी का ब्लड सैंपल मंगाया गया. जिससे डीएनए टेस्ट के जरिए खोजबीन की जा सके. देर रात एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम के देख रेख में ब्लड सैंपल उत्तराखंड भेजा गया.

परेशान है परिवार उत्तराखंड के चमोली में आई तबाही के बाद रायबरेली के दो नौजवानों से भी संपर्क टूट चुका है. युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासनिक अमला उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क साधकर युवकों की खोजबीन में जुटा है. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव उत्तराखंड प्रशासन से लगातार संपर्क साधे हुए हैं, जिसके बाद उत्तराखंड प्रशासन ने लापता युवकों की माताजी का ब्लड सैंपल मांगा.

लावारिस शवों का डीएनए से मिलान किया जाएगा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित को ब्लड सैंपल भेजने की जिम्मेदारी सौंपी. जिसके बाद एसडीएम अंशिका दीक्षित ने नायब तहसीलदार रितेश सिंह और फॉरेंसिक टीम की मदद से लापता युवकों के डीएनए मिलान के लिए उनकी माताजी का ब्लड सैंपल लिया गया. उत्तराखंड त्रासदी के बाद में मिले लावारिस शवों का डीएनए से मिलान किया जाएगा.

परिवार से संपर्क टूट चुका है हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बसंतखेड़ा के रहने वाले दो सगे भाई नरेंद्र सिंह और अनिल सिंह लगभग 6 महीने पहले उत्तराखंड के चमोली काम करने गए थे. दोनों ऋषि गंगा पॉवर कॉपोरेशन लिमिटेड कंपनी में बतौर बोर्ड ऑपरेटर काम कर रहे थे. ऋषि गंगा कम्पनी चमोली जिले के थाना जोशीमठ के रेनी गांव तपोवन में पॉवर ग्रिड का काम कर रही है. चमोली में आई तबाही के बाद दोनों भाइयों का परिवार से संपर्क टूट चुका है. परिजन अनहोनी की आशंकाओं के चलते काफी विचलित हैं.

डीएनए मैच कराने के लिए भेजा गया मां का ब्लड सैंपल फॉरेंसिक टीम प्रभारी प्रतिभा तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड से एक पत्र आया है जिसमें लगभग 600 लोगों के लापता होने की बात कही गई है. कुछ अज्ञात शव बरामद किए गए हैं. हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बसंत खेड़ा के दो सगे भाई भी लापता हुए है, जिनकी मां का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए मैच कराने के लिए भेजा गया है. अस्पताल से पहली बार एफटीए कार्ड से ब्लड सैंपल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: संत परमहंस दास का बड़ा बयान, बोले- माफ हो शबनम की फांसी की सजा

मेरठ: धरा गया रोटियों पर थूक लगाने वाला नौशाद, जमकर हुई पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget