एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में गठबंधन को लेकर बृजलाल खाबरी ने दिया बयान, बताया क्या है कांग्रेस का प्लान

UP Congress News: बृजलाल खाबरी ने कहा कि मार्च के पहले हफ्ते में प्रियंका गांधी लखनऊ भी आ सकती हैं. वो 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के तहत महिला मोर्चा की रैली की अगुवाई करेंगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी ने नेतृत्व से नाराज हाशिए पर पड़े पुराने कांग्रेसियों को एकजुट करने का अभियान शुरू किया है. कांग्रेस नेताओं का मानना है कि पुराने कांग्रेसियों के पास चुनाव लड़ने की रणनीति बनाने का खासा अनुभव है. संगठन की मजबूती के लिए भी उनका साथ बहुत जरूरी है. सबकी अपनी शिकायतें हैं, नाराजगी है. हर पुराने कांग्रेसी के पास कहने को कुछ न कुछ है. ऐसे में उनके शिकवे गिले दूर करना बहुत जरूरी है. प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने उनके शिकवे गिले को दूर करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम बनाया है. 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस यूपी में एक बार फिर से खुद को मजबूत करने में जुटी है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने इसकी शुरुआत उन पुराने कांग्रेसियों से की है, जो किसी न किसी वजह से नेतृत्व से नाराज हैं. खाबरी ने इन कांग्रेसियों को फिर से जोड़ने का जो प्लान बनाया है उसकी शुरुआत कानपुर से होगी. खाबरी ने बताया कि कानपुर में डेढ़ सौ से ज्यादा पुराने कांग्रेसियों को एकत्र करके उनसे चाय पर चर्चा की जाएगी. पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनके सुझाव लिए जाएंगे. कानपुर की तरह रायबरेली और प्रदेश के अन्य जनपदों में भी पुराने कांग्रेसियों के साथ खाबरी बैठक करेंगे. 

मार्च में लखनऊ आ सकती हैं प्रियंका गांधी

एबीपी गंगा से बात करते हुए बृजलाल खाबरी ने बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में प्रियंका गांधी भी लखनऊ आ सकती हैं. उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत देश के सभी राज्यों में महिला मोर्चा की रैली निकाली जानी है जिसकी अगुवाई प्रियंका गांधी करेंगी. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की एक विशाल रैली निकलेगी. रैली की रूपरेखा और प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जल्द दिल्ली में बैठक करके तय किया जाएगा.

बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है. युवाओं और महिलाओं के लिए तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी किसी से कोई गठबंधन नहीं करना चाहती. बृजलाल खाबरी ने इन्वेस्टर समिट पर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें-  Valentine's Day 2023: डिंपल यादव को देखते ही दिल दे बैठे थे अखिलेश यादव, विदेश से भेजते थे लव लेटर, एकदम फिल्मी है लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget