एक्सप्लोरर

UP Politics: विपक्षी दलों की बैठक पर ब्रजेश पाठक ने कसा तंज, बोले- 'ये कुर्सी के लिए इकट्ठा हुए, कभी नहीं होगी...'

UP Politics: डिप्टी ब्रजेश पाठक ने दावा किया, 'उत्तर प्रदेश में भाजपा पूरी 80 सीटे जीतेगी, विपक्ष यहां पूरी तरह से साफ है. विपक्षी एकता कभी नहीं होगी क्योंकि ये कुर्सी के लिए एकत्रित हुए हैं.'

Opposition Parties Meeting: पटना में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर हुई विपक्षी दलों की महाबैठक पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निशाना साधा है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी देश के लिए लड़ाई लड़ रही है जबकि विपक्षी दल कुर्सी के लिए एकजुट हो रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यूपी में बीजेपी सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, यहां से विपक्ष का सफाया हो जाएगा. 

पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक हुई थी, जिसमें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 15 दलों के बड़े नेता शामिल हुए थे. इस बैठक में सभी दलों ने बीजेपी के खिलाफ एक एकजुट होकर चुनाव में आगे बढ़ने की बात कही है. विरोधी दलों का कहना है कि बीजेपी तानाशाही कर रही है. ये सभी दल बीजेपी के खिलाफ देशहित में एकसाथ आ रहे हैं. जिसे लेकर डिप्टी ब्रजेश पाठक ने दावा किया, 'उत्तर प्रदेश में भाजपा पूरी 80 सीटे जीतेगी, विपक्ष यहां पूरी तरह से साफ है. विपक्षी एकता कभी नहीं होगी क्योंकि ये कुर्सी के लिए एकत्रित हुए हैं जबकि भाजपा देश के लिए लड़ रही है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने भी कसा तंज

ब्रजेश पाठक से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ये विपक्षी दलों की बैठक को सांप और नेवले के एकसाथ आने की बात कहकर मजाक उड़ाया था. केशव मौर्य ने कहा, 'सांप और नेवला जैसे संग नहीं रह सकते, केर-बेर का संग नहीं हो सकता, उसी प्रकार अवसरवादी दल एक नहीं हो सकते. इनमें अधिकांश का उदय कांग्रेस विरोध से हुआ है.'' मौर्य ने कहा कि ''जिनका परिवार तंत्र ही लोकतंत्र था, जिनके परिवार की राजनीति खतरे में है, जिनके भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है, ऐसे सभी मुद्दाविहीन विपक्षी दलों के नेता आज पटना में बैठक में सम्मिलित हुए.'

आपको बता दें कि शुक्रवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आवाज एक अणे मार्ग पर विपक्ष की महाबैठक हुई थी. इस बैठक में विपक्ष के 15 राजनीतिक दलों के 30 नेताओं ने हिस्सा लिया और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए साझा रणनीति तय करने बात की. बैठक में तय किया गया है कि ये सभी दल बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगा. विपक्ष की अगली बैठक अब शिमला में होगी. 

 ये भी पढ़ें- Kanpur News: जब चाहो तब बारिश! IIT कानपुर का कमाल, क्लाउड सीडिंग से आर्टिफिशियल बारिश का मशीनी परीक्षण सफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget