एक्सप्लोरर

UP Politics: जयंत चौधरी को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कह दी बड़ी बात, किया इस ओर इशारा

Jayant Chaudhary: यूपी में इन दिनों जयंत चौधरी को लेकर सियासत गरमाई हुई है. उनका एनडीए के साथ जाना लगभग तय है जिस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान आया है.

Brajesh Pathak on Jayant Chaudhary: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इंडिया गठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोक दल का एनडीए में शामिल होना लगभग तय ही माना जा रहा है. भले ही रालोद प्रमुख ने इस पर खुलकर कोई एलान न किया हो लेकिन उनके बयानों से तस्वीर काफ़ी हद तक साफ हो रही है. रालोद ही नहीं बीजेपी की तरफ़ से भी ऐसे ही बयान सामने आ रहे हैं. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रालोद के एनडीए में आने से सवाल पर कहा कि बीजेपी परिवार में सभी का स्वागत है. 

रालोद के एनडीए में शामिल होने की ख़बरों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी के परिवार में सभी का स्वागत है और जो बीजेपी की रीति, नीतियों में हमारे विचारों से प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं हम उन सभी का स्वागत करते हैं."

जयंत का एनडीए के साथ जाना तय
दरअसल मोदी सरकार ने पश्चिमी यूपी में किसानों के बड़े नेता और जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया है. जिसके बाद जयंत चौधरी काफ़ी खुश नज़र आए और उन्होंने पीएम मोदी की भी दिल खोलकर तारीफ की. इस दौरान जब उनसे एनडीए में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि 'अब किस मुंह से इनकार करूं.' अब कहने के लिए कुछ नहीं रह गया है. 

जयंत के इस बयान के बाद यूपी में भी इंडिया गठबंधन का टूटना तय हो गया है. जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी द्वारा सीट शेयरिंग के फ़ॉर्मूले से नाराज़ बताए जा रहे थे. सपा ने उन्हें सात सीटें दी थीं, जिनमें से चार पर सपा के कैंडिडेट को लड़ाने की बात की जा रही थी. जिससे रालोद कार्यकर्ता भी नाराज़ थे. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने रालोद को दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट देने की बात कही है. इसके साथ ही केंद्र या यूपी सरकार में मंत्री पद की संभावना है. 

जयंत के एनडीए में जाने पर सपा सांसद राम गोपाल यादव का भी बयान आया है. उन्होंने कहा, "जो भाग रहे हैं उनका चरित्र भागने वाला है, हो सकता है कि वो फिर वापस आ जाएं. जब कोई चीज फ़ाइनल सामने आ जाए तो ही पता चल पाएगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कौन कहां जा रहा है कहां नहीं जा रहा." 

UP Politics: RLD चीफ जयंत चौधरी पर भड़के सपा नेता राम गोपाल यादव, कहा- 'जो भाग रहे हैं उनका चरित्र...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget