एक्सप्लोरर

राजधानी में बम की खबर से रेलवे प्रशासन के हाथ-पांव फूले..दादरी में रोककर हुई सघन चेकिंग

राजधानी ट्रेन में बम की खबर से रेलवे में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर सघन चेकिंग की लेकिन बम की खबर अफवाह निकली

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे स्टेशन पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात शख्स ने राजधानी ट्रेन में बम रखे होने की खबर रेलवे कंट्रोल रूम को दी। आनन-फानन में ट्रेन को दादरी स्टेशन पर रोका गया और जीआरपी दादरी पुलिस ने बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सारे यात्रियों को बाहर निकाल कर सामान को चेक किया। चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और यह अफवाह झूठी निकली। फिलहाल पुलिस अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की जांच कर रही है, पहचान होते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह राजधानी ट्रेन दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही थी। दादरी से पहले ही जब ट्रेन पहुंची तो बम की खबर सामने आयी।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को 5:15 बजे राजधानी ट्रेन में बम की सूचना मिलने पर राजधानी डिब्रूगढ़ को दादरी स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन के आला अधिकारियों को भी दी गई।

गौरतलब है कि यह जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) को दे दी गई थी। इसके बाद ट्रेन को दादरी रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर इसलिए रोका गया, ताकि इस रूट पर अन्य ट्रेनें प्रभावित नहीं हों। राजधानी ट्रेन को फिलहाल रिजर्व लाइन में खड़ाकर चेक किया गया, कहीं कुछ भी नहीं मिला। कड़ी जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का बड़ा ऐलान, जेवर बनेगा भारत का सेमीकंडक्टर हब; 17,800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का बड़ा ऐलान, जेवर बनेगा भारत का सेमीकंडक्टर हब; 17,800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
'अयोध्या का गौरव स्थापित करने वाले अखिलेश कौन होते हैं', RSS का सपा चीफ पर निशाना
'अयोध्या का गौरव स्थापित करने वाले अखिलेश कौन होते हैं', RSS का सपा चीफ पर निशाना
'वन नेशन-वन इलेक्शन की बात करने वाले पंचायत चुनाव तक नहीं करा पा रहे', BJP पर बरसे अखिलेश यादव
'वन नेशन-वन इलेक्शन की बात करने वाले पंचायत चुनाव तक नहीं करा पा रहे', BJP पर बरसे अखिलेश यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
भारत का सेशेल्स को गिफ्ट, PM मोदी ने सौंपा मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर पर फोकस
भारत का सेशेल्स को गिफ्ट, PM मोदी ने सौंपा मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर पर फोकस
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
डंडे से पीटकर घोड़ी को नाचने पर किया मजबूर, पशु क्रूरता पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
डंडे से पीटकर घोड़ी को नाचने पर किया मजबूर, पशु क्रूरता पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
Embed widget