एक्सप्लोरर

Shahrukh Khan- Salman Khan की इस फिल्म को सब ने सोचा था होगी फ्लॉप

सलमान खान और शाहरुख खान ने साथ में फिल्मों में काम भले ही कम किया हो। लेकिन जो भी फिल्म दोनों ने साथ की वो फिल्म सुपरहिट ही साबित हुई।

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ को बने हुए कई साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस या दर्शक इसके डायलॉग नहीं भूले हैं। 'मेरे करण अर्जुन आएंगे, जरूर जाएंगे' ये वो डायलॉग है, जिसका इस्तेमाल लोग आज भी मस्ती-मजाक में कर ही लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय था जब करण अर्जुन लगभग नहीं बनने की कगार पर आ गई थी?

आपको बता दें, ये फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन ने बनाई थी और इस पुर्नजन्म पर बनी कहानी पर बहुत से लोगों को भरोसा नहीं था ये फिल्म सुपरहिट साबित होगी। आपको बता दें, इस फिल्म के लिए सबसे पहले शाहरुख खान और अजय देवगन को साथ लिया गया था। शाहरुख, करण का रोल करना चाहते थे और अजय, अर्जुन का।

लेकिन जब राकेश रोशन ने उनकी ये बात मानने से इनकार कर दिया तो दोनों ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद राकेश ने सलमान खान और आमिर खान को अपनी फिल्म में लिया। जब शाहरुख को पता चला कि सलमान और आमिर फिल्म में हैं तो वे राकेश रोशन के पास वापस लौटे।

राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू के दौरान किस्सा शेयर किया था उन्होंने कहा, मुझे मेरी इस बात पर विश्वास था, लेकिन मेरे एक्टर्स को नहीं था। तो उन्होंने मेरी फिल्म को छोड़ दिया। मैंने फिर सलमान खान और आमिर खान को फिल्म ऑफर की। दोनों ने हां बोल दिया, लेकिन आमिर ने कहा कि वो उस समय कोई दूसरी फिल्म कर रहे हैं तो 6 महीने बाद ही मेरे साथ काम कर पाएंगे।

फिर क्या था जब शाहरुख को पता चला कि फिल्म में सलमान और आमिर काम करने जा रहे हैं तो वो मेरे पास वापस आए। उन्होंने मुझसे माफी मांगी और कहा कि वो इस फिल्म को करना चाहते हैं। उनकी डेट्स मुझे मिल गईं तो मैंने आमिर से बात की और उन्हें सिचुएशन समझाई।

राकेश रोशन आगे कहते हैं, ऐसे में आमिर खान समय गए और इस तरह मुझे मेरी फिल्म के हीरो मिले। मैंने शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग अंकल में पहले काम किया था, आप कह सकते हैं कि मैंने उन्हें ब्रेक दिया। वैसे शाहरुख आखिर तक फिल्म की कहानी को लेकर डाउट में थे। उन्होंने मुझसे कहा था, 'राकेश जी आप जो मुझे कह रहे हो मैं कर रहा हूं, लेकिन मैं अभी भी कहानी को लेकर संतुष्ट नहीं हूं। बाद में जब फिल्म सुपरहिट हुई तो उन्होंने मुझसे माफी मांगी और इस बात को माना कि मेरी सोच ठीक थी।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget