एक्सप्लोरर

दुर्गा मां का आर्शिवाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारें, कुछ इस अंदाज में दिखें सेलिब्रिटी

कोलकाता में जगह-जगह पर मां दुर्गा के पंडाल सजे हुए होते हैं, तो वहीं सपनो की दुनिया मुंबई में भी कई जगहों पर मां दुर्गा के पंडाल सजे होते हैं। जहां बॉलीवुड सितारें मां दुर्गा का आर्शिवाद लेने पहुंचते है।

मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। आज महानवमी का दिन है और हिंदुओं के लिए ये दिन खास मायने रखता है, खासकर बंगालियों के लिए इस दिन का एक अलग ही महत्ता होता है। साल का ये दिन बंगालियों लोगों के लिए बेहद खास होता है। बंगालियों में दुर्गापूजा के इस पावन पर्व का साल भर इंतजार रहता है और ये साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है जिसे वो बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि ये पांच दिन मां दुर्गा अपने परिवार के साथ पृथ्वी पर विराज करती हैं। जिसके चलते धरती पर उनके भक्त इसका जश्न मनाते हैं। इस दौरान लोग अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ नए कपड़े पहनकर और सजकर पंडालों की सैर करने जाते हैं। इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी कुछ कम नहीं हैं। ऐसे में अगर आप मुंबई में हैं तो आपको इन पंडालों में पूजा के वक्त एक या दो सेलेब्रिटीज देखने को मिल ही जाएंगे।

दुर्गा मां का आर्शिवाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारें, कुछ इस अंदाज में दिखें सेलिब्रिटी

काजोल, रानी मुखर्जी, अयान मुखर्जी से लेकर फिल्मकार अनुराग बासु और सुष्मिता सेन तक सब सितारें मां दुर्गा का आर्शिवाद लेने पहुंचते हैं। बंगाली सेलेब्रिटीज सालों से मां दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में जाकर आशीर्वाद लेते हुए दिखते है। गायक अभिजीत भी सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन उत्साहपूर्वक करते आ रहे हैं। मुंबई में कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक दुर्गा पूजा पंडाल हैं जिनमें सालों से बॉलीवुड हस्तियों का आना-जाना लगा है।

दुर्गा मां का आर्शिवाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारें, कुछ इस अंदाज में दिखें सेलिब्रिटी

काजोल ने इस मौके पर पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी जिसपर नीला प्लेन बॉर्डर है। मैचिंग ब्लाउज और मिनिमल मेकअप में काजोल हमेशा की तरह पारंपरिक परिधान में खूबसूरत नजर आईं।

दुर्गा मां का आर्शिवाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारें, कुछ इस अंदाज में दिखें सेलिब्रिटी

रानी मुखर्जी को काफी समय बाद दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट किया गया। इस मौके पर रानी सिल्क की ऑरेंज और पर्पल साड़ी में नजर आईं। माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर, मैचिंग ज्वेलरी में रानी हमेशा की तरह परफेक्ट लग रही हैं। रानी ने कहा, "मुझे लगता है कि ये हमारे परिवार के लिए मां दुर्गा का प्यार और आशीर्वाद है। बिना मां की इच्छा के हम शायद एक साल भी इसे पूरा नहीं कर पाते।

दुर्गा मां का आर्शिवाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारें, कुछ इस अंदाज में दिखें सेलिब्रिटी

इस साल पूजा के साथ खुद को जोड़ने का रानी के पास एक खास वजह भी है और वो है उनकी फिल्म 'मर्दानी' आ रही है और रानी का मानना है कि फिल्म में उनके किरदार के साथ मां की शक्ति काफी मिलती-जुलती है। रानी इसमें एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। रानी ने कहा, "मुझे खुशी है कि दुर्गा पूजा के त्यौहार के दौरान हमने 'मर्दानी 2' के फर्स्ट लुक और टीजर को जारी किया। इस त्योहार में हम मां दुर्गा की पूजा करते हैं जिन्हें शक्ति का प्रतीक माना जाता है और 'मर्दानी 2' में मां दुर्गा का एक भाव है इसलिए मैं वाकई में बेहद खुश हूं कि दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान 'मर्दानी 2' के लिए हम पहली बार दर्शकों के साथ जुड़ने में कामयाब हो सके।"

दुर्गा मां का आर्शिवाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारें, कुछ इस अंदाज में दिखें सेलिब्रिटी

महानायक अमिताभ बच्चन भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल को कैरी किया। सफेद कुर्ता-पैजामा और शॉल लिए अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह फ्रेश लग रहे थे।

दुर्गा मां का आर्शिवाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारें, कुछ इस अंदाज में दिखें सेलिब्रिटी

स्टाइलिश बंगाली बाला मौनी रॉय ने दुर्गा पूजा के मौके पर क्रीम रंग की प्लेन साड़ी पहनी, जिसके साथ हाफ स्लीव्स मैरून ब्लाउज मैच किया है। मौनी के इस लुक से आप भी टिप्स ले सकती हैं। मौनी ने गले में चोकर और कान में मैचिंग स्टड्स पहने हैं।

दुर्गा मां का आर्शिवाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारें, कुछ इस अंदाज में दिखें सेलिब्रिटी

दुर्गा पूजा का अपना एक अलग धार्मिक महत्व है, लेकिन ये भारतीय संस्कृति की ही खासियत है जो इस धार्मिक महोत्सव को संस्कृति के उत्सव में बदल देता है जो विभिन्न धर्म, जाति और तबके के लोगों को एकजुट कर देता है। मुबई में दुर्गा पूजा के इस जश्न में बॉलीवुड का यह रंग इसमें एक अलग ही फ्लेवर ला देता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget