एक्सप्लोरर

इतनी सारी हिट फिल्में देने वाले Shashi Kapoor के बुरे वक्त में इस एक्ट्रेस ने दिया उनका साथ

बॉलीवुड में किसी भी एक्टर का समय एक जैसा नहीं रहता। कभी कोई हिट होता है तो कभी फ्लॉप। ऐसे में कई स्टार्स को आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ता है ऐसा ही एक नाम है शशि कपूर का

Bollywood के मशहूर एक्टर जिन्होंने हिंदी सिनेमा में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर राज किया उस दिग्गज कलाकार का नाम था शशि कपूर (Shashi Kapoor) । 70 के दशक में उन्होंने हर बडे़ निर्माता-निर्देशक के साथ काम किया। लेकिन एक वक्त ऐसा भी रहा जब उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया और उनके परिवार को पैसों की तंगी से गुजरना पड़ा। आज की इस खास स्टोरी में हम आपको शशि कपूर के बारे में कुछ ऐसे ही अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं।

इतनी सारी हिट फिल्में देने वाले Shashi Kapoor के बुरे वक्त में इस एक्ट्रेस ने दिया उनका साथ

यूं तो शशि कपूर ने बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन 60 के दशक में उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद ही हो गया था। इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे कुणाल कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। कुणाल ने बताया था कि उनके पापा शशि कपूर को 60 के दशक में फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। जिसकी वजह से पैसों की काफी तंगी होने लगी। जिसकी वजह से पापा ने अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार तक बेच दी थी और उनकी पत्नी जेनिफर को भी रुपयों के लिए अपना सामान बेचना पड़ा था। उस वक्त शशि कपूर की ऐसी हालत हो गई थी की इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस भी उनके साथ काम करने को तैयार नहीं थी। ऐसे में एक्ट्रेस नंदा ने उनका साथ दिया और दोनों ने साथ में फिल्म 'जब जब फूल खिले' (Jab Jab Phool Khile) की, जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई।

nanda

एक तरफ जहां शशि कपूर ने बहुत ही पारिवारिक फिल्मों में काम करके फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई तो वहीं दूसरी तरह उनकी कुछ फिल्मे खूब विवादों में भी रही। शशि की फिल्मों में सबसे ज्यादा जो फिल्म कॉन्ट्रोवर्शियल में रही वो थी कोनरॉट रुक्स की फिल्म 'सिद्धार्थ'। इस फिल्म में शशि कपूर के साथ एक्ट्रेस सिमि ग्रेवाल लीड रोल में थीं। इस फिल्म में बहुत से आपत्तिजनक सीन थे। इस फिल्म का एक सीन था जिसमे सिमी ग्रेवाल ने न्यूड सीन दिया और शशि कपूर इस सीन में उनके सामने हाथ जोड़े खड़े थे। उस दौर में हिंदी फिल्मों में इस तरह के सीन करना काफी बड़ी बात मानी जाती थी। ऐसे में सिमी और शशि की वो तस्वीरें अंग्रेजी मैगजीन के कवर पेज पर छपी थी। जिस पर खूब बवाल मचा था। इतना ही नहीं ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। जिसकी वजह से इसे भारत में रिलीज करने की परमिशन नहीं मिली। लेकिन ये फिल्म अंग्रेजी भाषा में विदेश में रिलीज हुई थी।

sidhharth

आपको बता दें कि शशि कपूर को आखिरी बार साल 1998 में आई फिल्म 'साइड स्ट्रीट' में देखा गया था जिसमे उनके साथ शबाना आजमी लीड रोल में दिखाई दीं थीं। उसके बाद वो धीरे-धीरे लाइम-लाइट से दूर होते चले गए और 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ेंः

Gulzar की कविताओं में नजर आता है उनके मन में बसा बंटवारे का दर्द ऐसा क्या कह दिया था Sadhana से Raj Kapoor ने कि पहली ही फिल्म से करने लगीं थीं नफरत, बीच में ही शूटिंग छोड़ चली गई थीं घर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget