एक्सप्लोरर

डायरेक्टर बनने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ बड़े भाई के पीछे पड़ गए थे यश चोपड़ा

मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उन्हें दर्शकों के दिलों में जिंदा रखेंगी। यश चोपड़ा एक ऐसे प्रतिभाशाली डायरेक्टर थे जिन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार दिए

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उन्हें दर्शकों के दिलों में जिंदा रखेंगी। यश चोपड़ा एक ऐसे प्रतिभाशाली डायरेक्टर थे जिन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार दिए। य़श चोपड़ा ने बहुत संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया था जहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती। उनकी फिल्में हर पीढ़ी के लोगों के दिल के करीब हैं।

wash

यश चोपड़ा के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वो फिल्म लाइन में अपना करियर बनाए क्योंकि जब यश 19 साल के थे तब उनके बड़े भाई बी आर चोपड़ा डायरेक्टर थे, उनका एक भाई कैमरामैन था, एक भाई डिस्ट्रीब्यूटर था, इसीलिए उनके पिता चाहते थे कि घर में कोई तो ऐसा हो जो अलग लाइन पकड़े। फिर क्या था पिता ने यश को जालंधर से मुंबई भेजा ताकि वो अपना पासपोर्ट बनवाएं और इंग्लैंड जाकर इंजीनियर बनकर वापस आएं। यश मुंबई पहुंच गए मगर उन्हें इंजीनियरिंग बनने में बिल्कुल भी रुचि नहीं थी, एक बार उन्होंने कहा भी था कि -'मैं तो एक कील भी दीवार में नहीं लगा सकता था और आज भी वही हाल है।' कुछ दिन के बाद उन्होंने अपने दिल की बात सुनने की ठान ली, क्योंकि जब दिल में डायरेक्टर बनने की चाह थी तो इंजीनियरिंग कैसे करते?

wash

यश चोपड़ा अपने बड़े भाई बी आर चोपड़ा से काफी प्रभावित थे, साथ ही उन्हें फिल्मी दुनिया बहुत पसंद थी। यश भी अपने भाई की तरह ही डायेक्टर बनना चाहते थे। फिर एक दिन उन्होंने अपने बड़े भाई बीआर से हिम्मत कर कह ही दिया- 'भाईसाब, मुझे इंजीनियर नहीं बनना, आपकी तरह डायरेक्टर बनना चाहता हूं।' यश की बात सुनकर बीआर बोले-'तुम जानते भी हो कि कैसे बनते हैं डायरेक्टर?'  ये सुनकर यश चोपड़ा ने कहा- ' हां इतना जानता हूं कि इसके लिए कोई सबजेक्ट नहीं, जिंदगी को पढ़ना पड़ता है, मैं आपको असिस्ट करुंगा।' छोटे भाई की ये बात सुनकर बीआर ने कहा- 'तुम मेरे असिस्टेंट मत बनो, मैं तुम्हारे लिए अपने किसी और दोस्तों से बात कर लेता हूं क्योंकि तुम मेरे भाई हो, मुझसे तुम नहीं सीख पाओगे।' मगर यश जी ने भी कह दिया कि 'मुझे तो आपका स्टाइल सीखना है।' भाई ने कहा कि आईएस जौहर फिल्म ‘नास्तिक' बनाने जा रहे हैं तुम पहले उन्हें असिस्ट कर लो।'

wash

फिल्म की शूटिंग फिल्मिस्तान में चल रही थी, अगले दिन यश वहां चले गए, दोस्त का भाई होने की वजह से जौहर ने यश के खाने-वाने का अच्छे से ख्याल रखा और यश वहीं पूरे दिन शूटिंग देखते रहे। उस शाम फिल्म के सेट पर शशघर मुखर्जी और जो उस समय के काफी नामी प्रड्यूसर हुआ करते थे, उन्होंने डायरेक्टर आईएस जौहर से पूछा 'शूट कब खक्त होगा'? डायरेक्टर ने कहा- 'कल तक', तब मुखर्जी ने कहा, 'कल तक नहीं आज ही शूट खत्म करो।' जौहर ने कहा, 'ठीक है हो जाएगा'।

wash

पैकअप के बाद यश अपने घर ना जाकर भाई के दो दोस्त थे, जीवन और मनमोहन कृष्ण उनके पास पहुंचे और बोले, 'ये तो काफी मुश्किल है, जो डायरेक्टर कल खत्म होने वाली शूटिंग को आज ही खत्म कर देगा, उससे मैं क्या सीख पाउंगा। तुम भाईसाहब से बात करो कि वो मुझे अपना असिस्टेंट बना लें या वो भी नहीं तो अपने साथ अपरेंटिस बना लें।' अगले दिन जब वो बीआर चोपड़ा से मिले तो उन्होंने यश को अपने साथ ही रख लिया औऱ ऐसे यश चोपड़ा ने अपने डायरेक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए पहीली सीढ़ी पर कदम रखा।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget