एक्सप्लोरर

बॉलीवुड ने 'ऊर्जावान नेता' के रूप में अरुण जेटली को याद किया, लता मंगेशकर ने जताया दुख

अरुण जेटली के निधन से जहां राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं फिल्मी हस्तियों ने भी जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर करण जौहर समेत कई बॉलिवुड हस्तियों ने जेटली को याद किया।

मुंबई, एजेंसी। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर फिल्म जगत ने उन्हें एक मजबूत और दूरदृष्टि वाले नेता के तौर पर याद किया है जो बहुत जल्दी चले गए। जेटली (66) का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को निधन हो गया। उनका पिछले कुछ हफ्तों से इलाज चल रहा था।

फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों -लता मंगेशकर और आशा भोसले, अभिनेता अजय देवगन और फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर जेटली को श्रद्धांजलि दी।

बॉलीवुड ने 'ऊर्जावान नेता' के रूप में अरुण जेटली को याद किया, लता मंगेशकर ने जताया दुख

लता मंगेशकर ने कहा कि, 'अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। एक ऊर्जावान नेता, भद्रपुरुष और हमारे पूर्व वित्त मंत्री। अत्यंत सह्रदय, वह मुझसे मिलने आए थे और हमने काफी देर बात की। उन यादों को संजो कर रखूंगी। परिवार के प्रति संवेदनाएं।'

आशा भोसले ने ट्वीट कर कहा कि, 'श्रीमान अरुण जेटली के बारे में सुन कर बहुत दुख हुआ। परिवार के प्रति संवेदनाएं।'

अजय देवगन ने कहा कि वह जेटली के निधन से 'अत्यंत दुखी' हैं। उन्होंने कहा कि, 'भारत के लिए उनका सक्रिय दृष्टिकोण पसंद था। वह ऐसे नेता थे जिनसे मिलने की मुझे खुशी है। दुख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है।'

करण जौहर ने कहा कि, 'अरुण जेटली की आत्मा को शांति मिले...राष्ट्र आज एक मजबूत एवं आत्मविश्वासी नेता के निधन पर शोक जता रहा है...उनके परिवार एवं प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

परेश रावल, सनी देओल ,अनिल कपूर, अर्जुन कपूर ,रीतेश देशमुख और वरुण धवण ने भी पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget