एक्सप्लोरर

जयाप्रदा ने की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की तारीफ, कहा- 'उन्हें बहुत प्यार करती हूं'

Jaya Prada on Priyanka Gandhi: पूर्व सांसद जयाप्रदा आज गुरुवार (9 जनवरी) को मुरादाबाद की स्पेशल MP-MLA कोर्ट में साल 2019 के मामले में हाजिर हुई थीं, कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 फरवरी अगली तारीख दी है.

UP News: फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की तारीफ की है. पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कहा कि मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूँ और उनका सम्मान करती हूँ. इसके साथ ही बीजेपी नेता द्वारा की गई प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर जयाप्रदा ने कहा कि अपने ऊपर हुई टिप्णी का जवाब देने के लिए वह सक्षम हैं. उन पर जो टिप्णी की गई है वह ठीक नहीं है, जयाप्रदा ने अपने ऊपर हुई टिप्णी को लेकर सपा नेताओं पर निशाना साधा. 

बता दें कि पूर्व सांसद जयाप्रदा आज गुरुवार (9 जनवरी) को मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में साल 2019 के मामले में हाजिर हुई थीं, जहां कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 फरवरी अगली तारीख लगाई है. साल 2019 लोक सभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने रामपुर के पूर्व सांसद और सपा नेता आजम खान के स्वागत में रखे गए कार्यक्रम में बोलते हुए फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी.

इस कार्यक्रम में कई अन्य सपा नेता भी शामिल थे, आरोप है कि फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा पर सपा नेताओं ने षड्यंत्र के तहत अभद्र टिप्णी की थी. इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन, सपा नेता मोहम्मद आजम खान, सपा नेता अब्दुल्लाह आजम, संभल के सपा नेता फिरोज खान और कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद आरिफ और रामपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर खान के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में केस दर्ज कराया था. इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है. 

'ससुर का नाम रामसेवक और भाई का नाम रामअवध', BJP के चुनावी हिंदू वाले बयान पर बोले अवधेश प्रसाद

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget