एक्सप्लोरर

अनुष्का शर्मा: सिनेमा और ओटीटी का अस्तित्व एक साथ बरकरार रहेगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रड्यूसर अनुष्का शर्मा आजकल बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी प्रोडक्शन कंपनी में बनी पहली वेब सीरीज 'पाताल लोक' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रड्यूसर अनुष्का शर्मा आजकल बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी प्रोडक्शन कंपनी में बनी पहली वेब सीरीज 'पाताल लोक' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। अनुष्का इसका श्रेय किसी एक चीज को नहीं देना चाहती हैं, बल्कि वह इसे सबकी जीत करार देती हैं। अनुष्का ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया, "जब हम इसे बना रहे थे, तब हम यह नहीं सोच रहे थे कि यह सबसे बेहतरीन शो हो, हम बस एक कहानी को बताने का प्रयास कर रहे थे और हम अपनी कहानी के प्रति सच्चे बने रहना चाहते थे। आज जब शो को इस कदर सराहा जा रहा है कि इसे भारत में अब तक निर्मित सबसे बेहतरीन शो बतलाया जा रहा है, तो यह हमें खुशी का एहसास दिलाता है।"
उन्होंने आगे कहा कि वह और उनके भाई कार्नेश शुरू से हमेशा दुनिया भर में हो रहे तमाम तरह के कार्यों से प्रेरित रहे हैं। अनुष्का ने बताया, "ओटीटी प्लेटफॉर्म आपको इस बात की अनुमति देता है कि आयरलैंड, टर्की, अमेरिका, इजरायल, यूनाइटेड किंगडम सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में बनाई जा रही कहानियों से आप एक तरह का आईडिया ले सकें। इससे आप दुनिया भर के कहानीकारों के कार्यों को आसानी से देख पाते हैं और इनसे हम बेहद प्रेरित भी होते हैं और ऐसी ही किसी कहानी को बनाने की इच्छा हममें भी पैदा होती है, जिससे लोग भी आगे चलकर प्रेरणा ले सकते हैं।"
अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी इससे पहले 'एनएच10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। उनका कहना है कि उन्होंने डिजिटल की रोमांचक दुनिया में इसलिए कदम रखा क्योंकि यह फिल्मकारों को खुद को खुलकर बयां करने की इजाजत देती है।अनुष्का ने आगे बताया, "मैं ओटीटी प्लेटाफॉर्म को फिल्मकारों के लिए एक अवसर के तौर पर देखती हूं, जिसमें आप अनोखी कहानियों को शो के साथ एक लंबे प्रारूप में पेश कर सकते हैं, ऐसा आप फिल्म के साथ नहीं कर सकते हैं। कभी-कभी आप कहानी की हर एक बारीकि को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने की चाह रखते हैं, ऐसे में यह मंच आपको खुद को खुलकर बयां करने की अनुमति देता है और ऐसा इसकी प्रकृति और दर्शकों के चलते है।" जिस तरह से डिजिटल क्षेत्र के लिए बेहतर कहानियों का निर्माण किया जा रहा है, ऐसे में क्या उन्हें लगता है कि आने वाले समय में यह सिनेमा की जगह ले लेगी? इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, "मेरा मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म हमारे समक्ष प्रस्तुत की गई एक बेहतरीन चीज है क्योंकि यह किसी कहानी को खुलकर बताने की अनुमति देती है। इसमें कहानी के विभिन्न पहलुओं पर बात की जा सकती है और साथ ही कई अन्य विषयों पर भी काम किया जा सकता है।"
हालांकि अनुष्का का यह भी मानना है कि सिनेमा भी आने वाले समय में अपनी जगह पर बनी रहेगी।वह कहती हैं, "बस इतना बदलाव आने वाला है कि एक फिल्मकार व निमार्ता के तौर पर अब हम यह सोचना शुरू कर देंगे कि कौन सी कहानी किस माध्यम के लिए उपयुक्त रहेगी, तो ऐसा हो सकता है कि ओटीटी के लिए अधिक उपयुक्त कहानियों का निर्माण हो, लेकिन यह सिनेमा की जगह नहीं ले सकेगी। मेरे ख्याल से ये दोनों ही एक साथ अस्तित्व में बने रहेंगे।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget