एक्सप्लोरर

बाराबंकी में नाव पलटने से दो बच्‍चों समेत तीन की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

बाराबंकी के जिलाधिकारी ने बताया कि एक नाव से सालपुर गांव के 20 लोग नदी पार रहे थे. उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई.

Barabanki News: बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र में ककरहा घाट स्थित सुमली नदी में मंगलवार को नाव पलटने से दो बच्‍चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोगों को बचा लिया गया और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. जिलाधिकारी ने आपदा निधि से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है.

बाराबंकी के जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश कुमार ने बताया कि एक नाव से सालपुर गांव के 20 लोग नदी पार रहे थे. उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई.

13 लोग तैरकर बाहर आ गये, लेकिन सात लोग पानी में डूबने लगे
कुमार ने बताया कि नाव में सवार 13 लोग तैरकर बाहर आ गये, लेकिन सात लोग पानी में डूबने लगे. उन्‍होंने बताया कि सात लोगों को पुलिस गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला गया. उनके अनुसार उनमें दो बच्‍चों समेत तीन लोगों : सालपुर निवासी रितु यादव (18), प्रियंका (पांच) एवं हिमांशु (आठ) की मौत हो गयी, जबकि बेहोश चार अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया जिसमें एक की हालत नाजुक है.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नदी के उस पार ग्राम बैराना में दंगल का आयोजन था जिसे लोग देखने गए थे और वापस लौट रहे थे तभी नाव पलट गई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने आपदा निधि से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.  साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget