एक्सप्लोरर

यूपी के कई जिलों में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान बवाल, सीतापुर में गाड़ियों पर फेंके गए ग्रेनेड

Block Pramukh Nomination: सीतापुर में नामांकन के दौरान बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Block Pramukh Nomination: यूपी के कई जिलों में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हंगामा हुआ है. कई जगहों पर दो गुटों के बीच हाथापाई भी हुई है. गोरखपुर में नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ. शाहपुर इलाके के चरगावां ब्लॉक पर नामाकंन करने पहुंची बीजेपी प्रत्याशी वंदना सिंह और उनके समर्थकों पर पहले से मौजूद भीड़ ने हमला बोल दिया. भीड़ ने प्रत्याशी समर्थकों के साथ मारपीट की. करीब आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों को भी तोड़ दिया. पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा.

आरोप है कि ये समाजवादी पार्टी के लोग थे जिन्होंने उनपर हमला किया. इसमें प्रत्याशी पति वंदना सिंह के पति रणविजय सिंह सहित करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया. इसके बाद पुलिस सुरक्षा में वंदना सिंह नामांकन करने ब्लॉक के अंदर गईं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. सुरक्षा के लिहाज से भारी फोर्स और पीएसी तैनात की गई.

बुलंदशहर

वहीं, बुलंदशहर के सियाना में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में हाथापाई हो गई. सियाना की सीओ ने बताया, "दो पक्ष एकसाथ नामांकन के लिए आए. उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई. मामले को शांत करवा दिया गया. दोनों पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर टकराव नहीं था."

बस्ती

बस्ती के गौर ब्लॉक में नामांकन के दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटा. आरोप है कि पुलिस की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. यहां से बीजेपी के जटा शंकर शुक्ला चुनाव के मैदान में है. विरोध में महेश सिंह लड़ रहे हैं.

सीतापुर

सीतापुर में नामांकन के दौरान बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गाड़ियों पर ग्रेनड फेंके गए. इसको लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

जौनपुर

इसके अलावा नामांकन के दौरान यूपी के जौनपुर में भी हिंसा की खबरें हैं. यहां पर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच बुधवार की रात को झड़प हो गई. कई गाड़ियों की तोड़फोड़ हुई. पांच लोग इसमें घायल हुए हैं.

समाजवादी पार्टी का निशाना

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार बीजेपी की कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है. ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी बीजेपी के गुंडों को प्रशासन सपोर्ट कर रहा है. इससे ज्यादा शर्म की बात किसी सरकार के लिए नहीं हो सकती कि यहां लोकतंत्र की हत्या हो रही है.

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर भड़कीं मायावती, कहा- गलत नीतियों पर पर्दा नहीं डाल सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget