एक्सप्लोरर

किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा? कोर्ट ने पुलिस को किया तलब

Rakesh Tikait News: बीकेयू अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी का कहना है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन का कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन राकेश टिकैत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

UP News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुश्किल में पड़ सकते हैं. उनकी मुश्किल बढ़ सकती हैं, क्योंकि राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. कोर्ट ने प्रार्थना पत्र के बाद थाना पुलिस से जवाब भी तलब कर लिया है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर नियत की गई तारीख पर क्या हो सकता है. फिलहाल ये मामला सुर्खियां बना हुआ है.

भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा होने का बयान देना राकेश टिकैत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. कभी वो मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने गए तो कभी मेरठ और कभी आगरा में भी राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को अधिकारियों से मिले, लेकिन कहीं भी बात नहीं बनी. आखिरकार कोई रास्ता ना मिलता देख भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया है.

कोर्ट ने पुलिस से किया जवाब तलब

भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने मेरठ में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम का दरवाजा खटखटाया है और 173/4 में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है. कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर सिविल लाइन थाने से रिपोर्ट तलब की है और सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तारीख नियत कर दी है. अमित चौधरी के अधिवक्ता पीतम सिंह ने बताया कि राकेश टिकैत के बयान की वीडियो, अखबारों में छपी खबरे व अन्य सुबूत भी प्रार्थनापत्र के साथ दिए गए हैं. अधिवक्ता पीतम सिंह ने दावा किया है कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर सिविल लाइन पुलिस से जवाब तलब किया है और सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तारीख नियत की है. बीकेयू अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी का कहना है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन का कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन राकेश टिकैत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद कोर्ट की शरण में आए हैं.

मेरठ में दिए थे राकेश टिकैत ने कई बयान 

बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 20 अगस्त को मेरठ में पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन के ऑफिस पर किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता करने आए थे. मीडिया से बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा था कि भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात बन रहें हैं. उन्होंने दिल्ली की घटना का जिक्र किया कि हजारों ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचे किसानों बरगला दिया था और वो लाल किले की तरफ कूच कर गए थे, यही सबसे बड़ी चूक हो गई थी, यदि ये ट्रैक्टर पार्लिमेंट की तरफ कूच कर जाते तो बहुत कुछ बदल जाता. तभी से राकेश टिकैत का ये बयान सुर्खियां बटोर रहा है और उनके खिलाफ भारतीय किसान यूनिटन अटल ने मोर्चा खोल रखा है.

नोएडा की इस यूनिवर्सिटी की चलती क्लास में निकला सांप, वीडियो हो रहा है वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nuh News: गो तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 7 गिरफ्तार, 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
नूंह: गो तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 7 गिरफ्तार, 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
Jhansi News: बीड़ा के मुआवजे से हुई शादी, 5 दिन बाद नकदी-जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन
झांसी: बीड़ा के मुआवजे से हुई शादी, 5 दिन बाद नकदी-जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन
Hapur News: रोडरेज में हुई थी विजय केवट की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा, 2 फरार
हापुड़: रोडरेज में हुई थी विजय केवट की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा, 2 फरार
Ghaziabad News: कोडिंग सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर में दो भाइयों की 37 संपत्तियां जब्त
गाजियाबाद: कोडिंग सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर में दो भाइयों की 37 संपत्तियां जब्त

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget