एक्सप्लोरर

जातीय समीकरण साधने की चुनौती और सभी 80 सीटें जीतने का प्लान, BJP में किसे मिलेगी यूपी की कमान?

UP News: आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने की बात कही थी.

UP BJP President: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की इस पर एक बैठक भी हो चुकी है जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के दोनों डिप्टी शामिल हुए थे. लेकिन बीते 48 घंटे से यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

कई मीडिया संस्थानों में खबर चलाई थी कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. एबीपी गंगा को मिली खबर के मुताबिक 29 जुलाई को चित्रकूट में शुरू हो रहे बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में स्वतंत्र देव सिंह बतौर प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. इसलिए लिहाज ये उनके इस्तीफे की बात पूरी तरह से सिर्फ अफवाह है. वैसे भी  बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार संभालते ही पुराने का कार्यकाल खुद ही खत्म कर मान लिया जाता है.  स्वतंत्र देव का तीन वर्ष का कार्यकाल 19 जुलाई को खत्म हो चुका है लेकिन नए अध्यक्ष की घोषणा तक वो अध्यक्ष बने रहेंगे. 

लोकसभा चुनाव के लिहाज से किसी भी पार्टी के लिए यूपी अहम राज्य है. यहां पर लोकसभा की 80 सीटों के लिए चुनाव होता है. साल 2014 में जब बीजेपी की केंद्र में सरकार बनी थी बीजेपी के खाते में 71 सीटें आई थीं और उसमें अपना दल की 2 सीटें मिला देने पर 73 सीटें हो जाती हैं. बीजेपी को यूपी में 3,43,18,854 वोट मिले थे जबकि एसपी और बीएसपी को मिलाकर 3,39,03,161 वोट मिले थे. इस चुनाव में बीएसपी और आरएलडी का खाता नहीं खुला था. वहीं कांग्रेस भी सिर्फ अमेठी और रायबरेली की सीट जीत पाई थी. इस चुनाव में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई थे. 

बात 2019 की करें तो बीजेपी को इस चुनाव में 62 सीटें मिली थीं जबकि सहयोगियों को मिला दें तो कुल 64 सीटें एनडीए के खाते में आई थीं. खास बात ये है कि इस चुनाव में एसपी, बीएसपी और आरएलडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. जिसमें बीएसपी के खाते में 10, सपा को 5 और आरएलडीए एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. इस चुनाव में प्रदेश बीजेपी की कमान महेंद्रनाथ पांडेय के हाथों थी.

लेकिन सपा के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत ने पार्टी नेताओं को राज्य की सभी 80 सीटों को जीतने का ख्वाब दिखा दिया है. हालांकि बीजेपी इससे पहले राजस्थान और गुजरात में लोकसभा की सभी सीटें जीतने का करिश्मा कर चुकी है और यूपी में वह 73 सीटें तक जीत चुकी है.

हालांकि यूपी में चुनाव के लिहाज से जातिगत समीकरणों को साधना भी टेढ़ी खीर है. अब देखना होगा कि स्वतंत्र देव सिंह की जगह बीजेपी किसी ओबीसी समुदाय के नेता को इस बार आगे करती है या फिर कोई ब्राह्मण चेहरा इस बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले यूपी बीजेपी की कमान संभालेगा.

ब्राह्मण समुदाय के जिन नामों की चर्चा उसमें दिनेश शर्मा,  श्रीकांत शर्मा, हरीश द्विवेदी का नाम चल रहा है. वहीं ओबीसी समुदाय से केपी मौर्य, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य और दलित वर्ग से रामशंकर कठेरिया का भी नाम आगे चल रहा है. गौरतलब है कि प्रदेश में गैर यादव और गैर जाटवों का बड़ा वोटबैंक बीजेपी के पाले में शिफ्ट हो गया है. इसका नतीजा बीते तीन चुनावों से देखा जा सकता है. 

ईसीबी समुदाय जिनका कि वोट प्रतिशत करीब 40 फीसदी तक है, इस वर्ग के भी कई बड़े चेहरे बीजेपी के साथ हैं. दूसरी ओर इसी वोट बैंक पर बड़ा दावा करने वाले ओपी राजभर का भी गठबंधन सपा से टूट चुका है और बीएसपी और कांग्रेस ने  भी उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं. फिलहाल राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने पर सुरक्षा जरूर दे दी गई है. नए बीजेपी प्रदेश के सामने पहले से बने और नए समीकरणों को साधने की चुनौती होगी. 

रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में जीत पर सीएम योगी बोले- ये 2024 चुनाव के दूरगामी संदेश

यूपी में BJP के 'टारगेट-80' के लिए रणनीति तैयार, विधायक से लेकर केंद्रीय मंत्री तक को मिली ये अहम जिम्मेदारी
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन, जेल भेजने की मांग
महोबा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन, जेल भेजने की मांग
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
गोंडा के 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी सब्सिडी
गोंडा के 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी सब्सिडी
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget