एक्सप्लोरर

चिदंबरम पर आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस; पढ़ें-किसने क्या कहा

INX मीडिया केस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस इसे बदले की कार्रवाई बता रही है, तो बीजेपी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जनक बताते हुए चिदंबरम के खिलाफ हो रही कार्रवाई को सही बताया है।

  1. पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम का कहना है कि ये केवल मेरे पिता को टारगेट नहीं किया जा रहा है, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। हम जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे और सीबीआई की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। कार्ति ने कहा कि मैं कभी पीटर मुखर्जी से कभी नहीं मिला, मैं अपने जीवन में इंद्राणी मुखर्जी से भी कभी नहीं मिला। मैंने इंद्राणी को देखा ही तब था, जब सीबीआई मुझे उनका सामना करने के लिए ले गई थी। मेरी उनकी कंपनी के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ें लोगों से कोई बातचीत नहीं हुई है।

  2. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश ने लोकतंत्र का गला घुटते हुए देखा है। जिस तरह से देश के पूर्व वित्त मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उससे जाहिर है कि मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सुरजेवाला ने कहा कि कानून की धज्जियां उठाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चिदंबरम को सिर्फ एक अप्रूवर के बयान पर गिरफ्तार किया गया है, वो अप्रूवर जिसपर खुद अपनी ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है, इसपर से ध्यान भटकाने के लिए चिदंबरम पर एक्शन लिया गया है।

  3. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है, ' जो कुछ भी हुआ है, वो दुखद है। इसमें कानून के प्रति जवाबदेही वाला कोई विषय नहीं था। मामला शुक्रवार के लिए लिस्टेड है, सुप्रीम कोर्ट का क्या रुख रहेगा, ये देखने तक इंतजार करना चाहिए था।' खुर्शीद ने कहा कि उनके साथ जो हो रहा है, वो राजनीतिक बदले से हो रहा है।

  4. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा चिदंबरम के खिलाफ जो भी कार्रवाई हो रही है, वो न्यायसम्मत है। कोर्ट अब देखेगा क्या सही है क्या गलत। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक है और इसलिए वो चिदंबरम के बचाव में है। उनका कहना है कि कोई भी कार्रवाई द्वेषपूर्ण नहीं की गई है।

  5. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि वे देश के केंद्रीय वित्त और गृह मंत्री रह चुके हैं। वे एक बुद्धिजीवी व्यक्ति हैं और कानून को बखूबी समझते हैं। उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद इस तरह का व्यवहार करने से बचना चाहिए था। जो कुछ भी हुआ, वो अच्छा नहीं हुआ। अगर उन्होंने पहले सरेंडर कर दिया होता, तो उनकी गरिमा बनी रहती।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget