एक्सप्लोरर

UP Election 2022: संबित पात्रा के हिंदुओं के खिलाफ नफरत वाले बयान पर सपा सांसद का करारा पलटवार, जानें- क्या कहा?

UP Elections: सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा कि बीजेपी यूपी चुनावों में हिन्दू मुस्लिम करना चाहती है लेकिन अब बीजेपी की काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ने वाली है.

UP Assembly Election 2022: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा और कांग्रेस पर हिन्दुओं के खिलाफ नफरत फैलाने वालों को पार्टी में जगह देने का आरोप लगाते हुए मौलाना तौकीर रजा, नाहिद हसन, रफीक अंसारी, शाहिद मंजूर , मुहर्रम अली उर्फ पप्पू और असलम चौधरी का नाम लेकर कहा की सपा और कांग्रेस में स्पर्धा चल रही है की कौन हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगलने वालों को अपनी पार्टी में ज्यादा जगह दे रहा है. 

सपा सांसद ने किया पलटवार
संबित पात्रा के इस बयान पर पलटवार करते हुए सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा कि बीजेपी यूपी चुनावों में हिन्दू मुस्लिम करना चाहती है लेकिन अब बीजेपी की काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ने वाली है. अब जनता इनके झूठे वादों और पिछले पांच सालों के जीरो काम को देख चुकी है. अब जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली. उन्होंने कहा कि सपा किसी भी अपराधी व्यक्ति को इसबार टिकिट नहीं देने वाली लेकिन यूपी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में बैठे लोगों पर कितने अपराधिक मुकदमें थे जो वापस लिए गए. 

सपा में कई बड़े मुस्लिम नेता-सपा सांसद
सपा सांसद ने बरेली के मौलाना तौकीर रजा के कांग्रेस के साथ चले जाने पर कहा कि यह उनकी अपनी मर्जी है कि वे किसके साथ जायेंगे और क्या करेंगे लेकिन इस वक्त हिन्दू और मुसलमान सभी ये नहीं देख रहे कि कौन कहां गया. वो ये देख रहे हैं की हमने पिछले पांच सालों में जो जुल्म सहा है उसका जवाब देने का समय आ गया है. हिन्दू मुसलमान सब यही सोच रहे हैं कि किस तरह यूपी से बीजेपी को हटाया जाए. सपा सांसद ने कहा कि सपा इसबार किसी बड़े मुस्लिम चेहरे से परहेज नहीं कर रही है समाजवादी पार्टी के अंदर इस वक्त भी आजम खान और अहमद हसन अंसारी जैसे कई बड़े मुस्लिम नेता हैं. 

चंद्रशेखर हैसियत से ज्यादा सीटें मांग रहे थे-सपा सांसद
सांसद ने कहा सपा कभी हिन्दू मुसलमान के बीच दरार पैदा नहीं करती बल्कि हमेशा हिन्दू मुसलमानों को जोड़ने का काम करती है. चन्द्रशेखर आजाद के यूपी चुनावो में अपनी आजाद समाज पार्टी के 33 प्रत्याशी खड़े करने पर सपा सांसद ने कहा कि इससे सपा को कोई नुकसान नहीं होगा. वह अपनी हैसियत से ज्यादा सीटें सपा से मांग रहे थे इसलिए उनसे गठबंधन नहीं हुआ. अगर वह छोटे भाई की तरह मदद करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. 

बीजेपी में अपराधी छवि के लोग-सपा सांसद
बीजेपी के मुस्लिम नेताओं पर निशाना साधने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी मुस्लिम नेताओं को टारगेट कर रही है लेकिन अपने गिरेबान में झांककर नहीं देख रही है कि उनके अन्दर कितने अपराधी छवि के लोग हैं. सपा सांसद ने कहा की असीमानंद हों या तौकीर रजा हों. वह इस बार मुद्दा नहीं बनने वाले बल्कि इस बार मुद्दा रोजी रोटी का है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की रिपोर्ट है कि कोरोना से भारत में 50 लाख लोग मरे हैं लेकिन सरकार मरने वालों का आंकड़ा नहीं बता रही है . लोगो को मुआवज़ा न देना पड़ जाए इसलिए सरकार धोखा दे रही है और आंकड़े नहीं बता रही है .

ये भी पढ़ें:

UP Election: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने की दो और उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए- किसे मिला टिकट?

UP Election 2022: कुंडा के विधायक राजा भैया के जुड़वां बेटे चुनाव प्रचार में उतरे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget