एक्सप्लोरर

'बंगाल में हुए दंगों में TMC का हाथ', बीजेपी सांसद बृजलाल ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

UP News: गोंडा जिले के टाउन हॉल सभागार में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बृजलाल शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे.

Gonda News: गोंडा जिले के टाउन हॉल सभागार में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. 

राज्यसभा सांसद बृजलाल द्वारा संविधान के बारे में सभी अनुसूचित जाति के लोगों को जानकारी दी गई और कहा कि यह संविधान अगर ना होता तो हम सबको जो अधिकार आज मिले हुए हैं, वह न मिलते. वही मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद बृजलाल ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रहे दंगे को लेकर कहा कि वहां का मुस्लिम जो बांग्लादेशी है, हम वहां पर गए थे, संदेशखाली भी गए थे. लोगों ने बताया कि साहब यहां पर हम जैसे आते हैं. वैसे ही हम लोगों को गरम-गरम काट दिया जाता है. 

ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति करती है- राज्यसभा सांसद बृजलाल
जो बांग्लादेश का बॉर्डर इलाका है वहां की डेमोग्राफी बदल गई है. मुस्लिम बाहुल्य हो गया है. आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड सब वहां पर बनने लगा है और इसी का परिणाम है आज मुर्शिदाबाद में जो दंगा हो रहा है. यह सोची समझी राजनीति है. अगर हम आज सुधरे नहीं तो जो हाल हिंदुओं का बांग्लादेश में हुआ है, वहीं आज मुर्शिदाबाद में हो रहा है. 

पश्चिम बंगाल में 2027 में चुनाव होने वाले हैं और ममता बनर्जी सिर्फ तुष्टीकरण को लेकर की राजनीति कर रही है. तुष्टीकरण को लेकर किसी भी हद तक ममता बनर्जी जा सकती है. हिंदू आज वहां पर दोयम दर्जे का नागरिक हो गया है. अत्याचार प्रकाष्ठा पर है. अब हम लोग ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं, जो वहां पर लोग डराकर धमका कर के चुनाव जीते थे, वह खत्म हो जाएगा. 

जब चुनाव आता है तो ममता बनर्जी जानती है कि बीजेपी का वर्कर है तो उसके घर के सामने रात में एक सफेद साड़ी एक नारियल एक मिठाई रख दी जाती है कि, अगर टीएमसी को वोट नहीं दोगे यह तुम्हारे लिए साड़ी है. तुम विधवा होने जा रही हो. हाई कोर्ट के आदेश पर हम लोगों ने वहां पर केंद्रीय पुलिस बल भेजा है. अगर यह ना होता तो वहां आज सब हिंदू मार दिए जाते. ममता बनर्जी को हर हाल में पश्चिम बंगाल से जाना है. उनके पाप का घड़ा भर चुका है.

बंगाल पुलिस को लेकर क्या बोले बृजलाल?
राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि, ममता बनर्जी ने वहां पर दंगा करवाने के लिए आतंकी संगठन जिसका नाम जेएमबी और हूजी रखे हैं. यह आतंकी संगठन है. यूपी में कई घटनाएं कर चुके हैं. टीएमसी सरकार ने अब इन आतंकी संगठनों को बुलाया है. जो कत्लेआम मुर्शिदाबाद में हो रहा है, उसमें यह आतंकी संगठन भी शामिल है. वहीं पश्चिम बंगाल पुलिस को लेकर के पूर्व भाजपा बृजलाल ने कहा कि वहां की जो पुलिस है, उसको लेकर के मुझे भी कष्ट होता है. मैंने भी 37 साल यूपी पुलिस की वर्दी पहनी है. वहां की पुलिस संविधान को ना मान करके टीएमसी की एक विंग बन गई है और वह लोग भी इस दंगे में साथ दे रहे हैं.

अब केंद्रीय बल एक-एक लोगों को पकड़ रहे हैं. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही 14 आतंकवादियों की मुकदमे की चार्जशीट वापस लिया था. वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान 1 घंटे में सरकार आने पर हम इस कानून का इलाज कर देंगे, पर पलटवार करते हुए कहा कि चाहे ओवैसी हो, चाहे इमरान मसूद हो सब हमारे मित्र है. हम लोग संसद में लड़ते हैं लेकिन बाहर बैठकर चर्चा करते हैं. मुंगेरीलाल के हसीन सपने कांग्रेस के लोग ना देखें. यह भारत का कानून है. 

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव को NSG सुरक्षा देने की मांग, सपा ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget