एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल से उत्तराखंड के दौरे पर, विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

JP Nadda Visit Uttarakhand: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कल से उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं. दो दिवसीय दौरे में वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे.

हरिद्वार: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. 20, 21 अगस्त इन दो दिनों में जेपी नड्डा की 8 बैठकें प्रस्तावित हैं. इनमें अधिकतर बैठक हरिद्वार के होटल गॉडविन में होनी है, जिनको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की तैयारी जोरों पर हैं. 

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे. उन्होंने बताया कि, 20 और 21 अगस्त इन दो दिनों में जेपी नड्डा उत्तराखंड के मंत्रियों, विधायक और सांसदों के साथ ही पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ ही जेपी नड्डा पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनके साथ संवाद भी करेंगे. अंत में साधु संतों के साथ भी उनका कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें साधु संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लेंगे.

विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

आपको बता दें कि, हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 अगस्त यानी कल हरिद्वार पहुंच रहे हैं. जेपी नड्डा का हरिद्वार में दो दिवसीय कार्यक्रम है. जिसको लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है. राष्ट्रीय अध्यक्ष 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार और संगठन से बातचीत करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष का संतों और पूर्व सैनिकों के साथ संवाद का कार्यक्रम भी है.

इस तरह रहेगा पूरा कार्यक्रम

कल राष्ट्रीय अध्यक्ष 9:30 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां से छिद्दारवाला, नेपाली फार्म ,रायवाला होते हुए 11:00 बजे शांतिकुंज के पास एक होटल में पहुंचेंगे. आगामी चुनाव में पार्टी किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएगी, इन बैठकों में उन पर मंथन किया जाएगा. चुनाव को लेकर सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरी कैबिनेट हरिद्वार में 2 दिन मौजूद रहेगी. पहले दिन जेपी नड्डा मुख्यमंत्री और कैबिनेट में शामिल मंत्रियों से वार्ता करेंगे. दूसरे दिन विधायक, सांसद और प्रदेश में जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. अपने दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंच रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर पार्टी ने जोर शोर से तैयारी की हुई है.

ये भी पढ़ें.

गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, हॉकी टीम समेत ओलंपिक पदक विजेताओं का योगी सरकार ने किया सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget