एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी पर साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- कहीं हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जय श्री राम के नारे पर ममता की नाराजगी पर तंज करते हुए कहा कि कहीं वे हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं हैं।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'जय श्री राम' लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने के फैसले के बीच बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने ममता की तुलना त्रेता युग के हिरण्यकश्यप से की है। ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्होंने यह तक कह दिया ममता कहीं राक्षस हिरण्यकश्यप के वंशज तो नहीं हैं।

ममता बनर्जी पर साक्षी महाराज का विवादित बयान

उन्होंने ये बयान अपने हरिद्वार दौरे के दौरान दिया। साक्षी महाराज ने कहा कि बंगाल की जब बात आती है तो त्रेता युग की याद आ जाती है। एक राक्षस राजा था हिरण्यकश्यप, उसके बेटे ने कह दिया था जय श्री राम। तो बाप ने बेटे को जेल में बंद कर दिया था। बहुत सारी यातनाएं दी थी और वही दोहराया जा रहा है बंगाल में। जिसे देखकर लगता है कि ममता बनर्जी हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं हैं। जहां बंगाल में जय श्रीराम कहने वालों को यातनाएं दी जा रही हैं। जेल में भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थिति हो गई है कि जय श्रीराम कहने से वो (ममता) खिसियाने लगी हैं। गालियां देने लगी हैं, सड़कों पर उतरने लगी और उसके विरोध में न जाने क्या-क्या योजना बनाने लगी हैं।

साक्षी महाराज का दावा, बंगाल में BJP की बनेगी सरकार 

उन्होंने ममता को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में इस चुनाव में तमाम विरोधों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को 41 पर्सेंट वोट मिला है। 18 सीटें हम लेकर के आए हैं, तो मैं पूरे विश्वास के साथ मां गंगा के तट पर यह कह सकता हूं कि विधानसभा के चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि 2019 के चुनाव में साक्षी महाराज एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं।

जय श्री राम के नारों पर भड़कीं ममता 

दरअसल, गुरुवार को ममता बनर्जी जय श्री राम के नारे सुनकर नाराज हो गई थीं। इतना ही नहीं, जय श्री राम बोलने वालों को जेल भी भेज दिया गया। बता दें कि उनका काफिला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे वो बिफर गई और कहने लगी कि बंगाल गुजरात नहीं है। इससे पहले भी जय श्री राम के नारे पर ममता के गुस्सा होने का वीडियो वायरल हुआ था।

BJP ममता को भेजेगी जय श्री राम लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड 

इस बीच पश्चिम बंगाल से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है, जिसपर जय श्री राम लिखा होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: करीब तीन घंटे बाद राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
Live: करीब तीन घंटे बाद राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
Jammu Kashmir News: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
Analysis: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव का नतीजा या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget