एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मेंढकों को एक तराजू में तौला नहीं जा सकता', बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने क्यों कही ये बात

Sakshi Maharaj on I.N.D.I.A: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है, उनके पास सड़क का, बिजली का, देश का, गरीब का, ना युवा पीढ़ी इंसान का उनके पास ना कोई नीति है ना नियति है.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज रविवार (17 सितंबर) को उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने अपने कार्यालय पर हवन पूजन कर पीएम की लंबी आयु की कामना की है. इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पीएम के जन्मदिन पर केक काटकर शुभकामनाएं दी. सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और सपा नेता नरेश उत्तम पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है. बीजेपी सांसद ने कहा कि विपक्ष भोंक रहा है उनके भौंकने का पीएम मोदी पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं है और उसका वह संज्ञान लेते भी नहीं हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि केवल मैं ही नहीं सारा राष्ट्र भर और विश्व भर में मोदी के चाहने वाले हैं. मंदिर में पूजा करना यज्ञ हवन करना यहां तक मुसलमान मस्जिदों में नमाज पढ़ना आज पीएम मोदी किसी एक व्यक्ति के नहीं रह गए हैं. यह ठीक है कि पीएम मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं नेता सारे विश्व के हैं पर मुझे जैसे आध्यात व्यक्ति को लगता है कि वह कोई अवतारी पुरुष हैं जितना परिवर्तन 9 साल में हुआ है इसको कोई सोच भी नहीं सकता. आने वाले समय में वह क्या-क्या करने वाले हैं जो कुछ करने वाले हैं उनका एक ही मंत्र है प्रथम राष्ट्र. पार्टी के लिए राजनीति नहीं करते हैं वह राष्ट्र के लिए राजनीति करते हैं. इसलिए आज हमने भी हवन यज्ञ किया है. उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए भगवान से प्रार्थना कर भगवान श्री कृष्ण से लंबी उम्र हो भगवान कृष्ण का पीएम मोदी को बड़ा आशीर्वाद है किसी काल में उन्होंने भगवान का साक्षात दर्शन किया है.

वहीं राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर देख रहा था जब कहीं से हाथी निकलता है गांव से तो हाथी निकलता है मस्ती के साथ में भौंकने वाले बहुत भोंकते हैं जो भौंकने वाले भोंकते हैं हाथी उनकी परवाह नहीं करता है और वह चला जाता है. हाथ जोड़ने वाले बहुत लोग होते हैं हाथ जोड़ने वालों के यहां वह हाथी रुकता नहीं भौंकने वालों की तरफ पीछे मुड़कर देखा नहीं है वह तो मदमस्त अपनी मस्ती में आगे बढ़ा चला जाता है. यही हाल पीएम मोदी का है सारा विपक्ष भोंक रहा है उनके भौंकने का पीएम मोदी पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं है और उसका वह संज्ञान लेते भी नहीं है. इसलिए मुझे लगता है आने वाले 2024 के चुनाव में कम से कम 350 सीट लाकर पीएम मोदी केंद्र में सरकार बनाएंगे.

मेंढकों को एक तराजू में तौला नहीं जा सकता

समाजवादी पार्टी के नेता नरेश उत्तम पटेल पर पलटवार करते हुए कहा कि मेंढकों को एक तराजू में तौला नहीं जा सकता है. नरेश उत्तम कहते हैं कि अखिलेश बनेंगे संजय सिंह कहेंगे केजरीवाल बनेंगे खड़गे कहेंगे कि राहुल गांधी बनेंगे बहुत जल्दी यह घमंडियां ठगबंधन तर तर होने वाला है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है ना उनके पास सड़क का बिजली का देश का गरीब का ना किस का ना युवा पीढ़ी इंसान का. उनके पास ना कोई नीति है ना नियति है इनके पास है मोदी हटाओ खड़गे कहते हैं मोदी मजबूत हो गए तो हिंदू धर्म मजबूत हो जाएगा. उदय निधि कहते हैं यह तो मलेरिया डेंगू है खत्म करो. अखिलेश के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं हिंदू कुछ है ही नहीं फिर हिंदुओं से वोट किस लिए मांगे. इसलिए आप भूल जाइए इस ठगबंधन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

इंडिया गठबंधन नहीं वह घमंडियां ठगबंधन

विपक्ष पार्टियों के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा आप उसे गठबंधन मत कहिए वह इंडिया गठबंधन नहीं वह घमंडियां ठगबंधन है. इन्होंने नाम बदला है पहले था यूपीए अब नाम रख लिया इंडिया और इंडिया का नाम रखने वाले भूल गए इन्होंने तो यात्रा निकाली है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो तो भारत को कैसे भूल गए यह घमांडीय गठबंधन है. ठग बंधन है इनकी फर्म यूपीए वाली फेल हो गई, फर्म का नाम बदला है. अंतर वही है चोर हैं उचक्के हैं बेईमान हैं भ्रष्टाचारी हैं कुछ बेल पर हैं कल जेल के किनारे गेट पर खड़े हैं जनता है सब जानती है.

PM Modi Birthday: अखिलेश यादव ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, जानें- क्या बोले सपा अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget