एक्सप्लोरर

UP News: 'कांग्रेस की मानसिकता पाकिस्तानी', गीता प्रेस मामले पर बीजेपी सांसद रवि किशन का जयराम रमेश पर तंज

Ravi Kishan Taunts Jairam Ramesh: बीजेपी सांसद जयराम रमेश ने कहा खास वर्ग को लुभाने के लिए कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया है, वे गोरखपुर आएं. वे खुद उनका स्वागत करेंगे और उन्हें गीता प्रेस लेकर जाएंगे.

Gita Press News: गीता प्रेस गोरखुपर को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश के ट्वीट को लेकर घमासान मचा हुआ है. अब कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी पलटवार किया है. बीजेपी सांसद ने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता पाकिस्तानी है, कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए. वे उनके लेख और पत्र आकर गीता प्रेस में देखें. खास वर्ग को लुभाने के लिए जयराम रमेश ने ट्वीट किया है, वे गोरखपुर आएं. वे खुद उनका स्वागत करेंगे और उन्हें गीता प्रेस लेकर जाएंगे.

बता दें कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने विवादित ट्वीट किया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्ववीट कर लिखा, "2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस गोरखपुर को दिया जाने का निर्णय लिया गया है. गीता प्रेस इस साल अपनी शताब्दी मना रहा है. यह फैसला वास्तव में एक उपहास है. ये सावरकर और गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है."

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस बयान को लेकर कई नेताओं में नाराजगी है. खुद कांग्रेस पार्टी के ही नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले पर बिना नाम लिए जयराम रमेश पर निशाना साधा है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा- "गीता प्रेस का विरोध 'हिंदू विरोधी' मानसिकता की पराकाष्ठा है. राजनीतिक पार्टी के जिम्मेदार पदों पे बैठे लोगों को इस तरह के धर्म विरोधी बयान नहीं देने चाहिए, जिसके नुकसान की भरपाई करने में सदियां गुजर जाएं."

बता दें कि साल 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस गोरखपुर को प्रदान किया जाएगा और गीता प्रेस को यह पुरस्कार 'अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान' के लिए दिया जायेगा. संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने सर्वसम्मति से गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुनने का फैसला किया. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गीता प्रेस को पुरस्कार के लिए चुने जाने के लिए बधाई दी और क्षेत्र में उसके योगदान की सराहना की.

Gita Press: गीता प्रेस मामले में अब आचार्य प्रमोद कृष्णम की एंट्री, बिना नाम लिए जयराम रमेश पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget