एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: बीजेपी के गांव चलो अभियान के तहत सांसद रवि किशन ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों से विकास को लेकर की बात

UP News: गांव चलो अभियान के तहत गोरखपुर पहुंचे सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी की जड़ी बूटी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बूथ पर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं.

BJP Gaon Chalo Campaign: गोरखपुर सांसद रवि किशन ने डेफरा गांव में गुरुवार की दोपहर चौपाल लगाई. उन्होंने लोगों से मुलाकात कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विकास के बारे में सोचती है. इस सोच के केंद्र में गांवों का विकास प्रमुखता से रहता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर योजना में गांव के विकास की चर्चा करते हैं. उनकी इसी सोच की देन है कि गांव में एक दर्जन से अधिक योजनाएं चल रही हैं. सांसद रवि किशन 'गांव चलो अभियान' के तहत गोरखपुर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि गांव के विकास से जुड़ी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सौंपी है.

गांव चलो अभियान के तहत सांसद ने लगाई चौपाल

बीजेपी कार्यकर्ता गांवों का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं. गांवों में बीजेपी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के विश्राम का कार्यक्रम भी बनाया गया है. गांव चलो अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बूथ पर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं. लोगों से योजनाओं का फीडबैक भी ले रहे हैं. सांसद रवि किशन ने कहा कि 21वीं शताब्दी महिला शक्ति के नाम रहेगी. बीजेपी सरकार नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है.

बीजेपी का संकल्प 370 पार है करना- रवि किशन

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की सखी बहनों को सशक्त बनाने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है. स्वयं सहायता समूह की बहनों को लखपति दीदी और ड्रोन दीदी के माध्यम से नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम हो रहा है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को एक जड़ी बूटी दी है. अब पार्टी का संकल्प 370 पार करना है. सांसद के साथ मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह राही, सुरेन्द्र चौबे, राजकुमार सिंह, आनन्द पांडेय, विकास गिरी, गणपति भारद्वाज आदि उपस्थित रहे. डेफरा गांव में सांसद रवि किशन रात्रि विश्राम करेंगे. 

UP News: 21 फरवरी को कानपुर देहात में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी से मिलेगा मड़ौली कांड पीड़ित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
भगवान की तुलना वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रदीप मिश्रा बोले, 'जब माफी...'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
BJP विधायक दिनेश रावत बोले, 'सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी समाजवादी पार्टी'
BJP विधायक दिनेश रावत बोले, 'सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी समाजवादी पार्टी'
वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget