एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ को बीजेपी सांसद ने सुना दी खरी-खरी, कहा- झूठी खबर फैलाई

UP News: बीजेपी सांसद बृजलाल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठा नैरेटिव फैलाने, दहशतगर्दी को बढ़ावा देने और भारत में आम नागरिकों को निशाना बनाने में लगा है.

UP News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा भारत के एयरस्ट्राइक को लेकर हाल ही में दिए गए बयान के बाद सियासी हलचल तेज है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद और बृजलाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने हम पर हमला किया, तब हमने उसके एयरबेस तबाह कर दिए. वे दावा करते रहे कि उन्होंने हमारे एयरबेस को निशाना बनाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर जाकर वहां की स्थिति दिखा दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर और भुज एयरबेस का दौरा कर यह साबित किया कि हमारे ठिकाने पूरी तरह सुरक्षित हैं.

भारतीय सेना ने सटीक कार्रवाई की

बृजलाल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठा नैरेटिव फैलाने, दहशतगर्दी को बढ़ावा देने और भारत में आम नागरिकों को निशाना बनाने में लगा है. उन्होंने बताया कि "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत भारतीय सेना ने सीमित और सटीक कार्रवाई की, जिसमें नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया. "हमने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों पर वार किया. यहां तक कि कश्मीर में एक IAS अधिकारी की हत्या भी कर दी.

झूठी खबर फैलाई

पाकिस्तान ने लंदन के अखबार की झूठी खबर चलवाई कि हमने उनके सिविलियन मारे हैं, जबकि खुद उस अखबार ने खंडन कर दिया कि ऐसी खबर नहीं छापी गई तो पाकिस्तान पूरी तरह झूठा प्रोपोगेंडा फैला रहा है.

अंतरराष्ट्रीय समिति बनाई गई है

बीजेपी सांसद बृजलाल ने बताया कि एक अंतरराष्ट्रीय समिति बनाई गई है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं. बृजलाल स्वयं इस समिति का हिस्सा हैं जो जल्द ही कतर, मिस्र, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी. जहाँ वे दुनिया को बताएँगे कि पाकिस्तान कैसे आतंकवाद को पालता पोसता है. आज सारे सबूत मौजूद हैं कि कैसे पाकिस्तानी सेना के अधिकारी आतंकवादी के जनाजे में शामिल थे. पाकिस्तान अब आतंकिस्तान है.

कोई भी हमला अब युद्ध माना जाएगा

यही नहीं उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर अब कोई भी आतंकी हमला होता है तो उसे भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा. और युद्ध के जो नियम होते हैं उसके हिसाब से ही कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget