एक्सप्लोरर

अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव के बयान पर भड़के बीजेपी सांसद बृजलाल, सपा को बताया दलित विरोधी

UP News: बीजेपी सांसद बृज लाल ने कहा सपा नेता राम गोपाल यादव ने व्योमिका सिंह की जाति रिसर्च कर डाली और उनके दलित होने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर डाला.

Lucknow News: ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ऐसा बयान दिया है जिससे सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है. राम गोपाल यादव के बयान पर राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता बृज लाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

राज्यसभा सांसद बृज लाल ने कहा, राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है. बीजेपी नेता ने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है और ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को घुटनों में ला दिया है. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया.

देश की सेना ने दो महिला कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को ब्रीफिंग के लिए नियुक्त किया, ये भारत की नारी शक्ति का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि राम गोपाल यादव ने व्योमिका सिंह की जाति रिसर्च कर डाली और उनके दलित होने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर डाला.

सपा ने हमेशा किया है दलितों का अपमान
बीजेपी नेता ने कहा कि, राम गोपाल यादव ने मुरादाबाद में यह बात कही है, वो समझते हैं कि वहां उनका वोट बैंक बहुत है, इसलिये वो तुष्टिकरण की बात नहीं भूलते, राम गोपाल यादव ने देश की बहादुर बेटी को अपमानित करने का काम किया है. रामगोपाल ने हमेशा दलितों का अपमान किया है, इनकी पार्टी ने हमेशा दलितों का अपमान किया है.

बृजलाल ने कहा है कि, सपा और रामगोपाल ने दलितों का अपमान किया है इसका जीता-जागता उदाहरण मैं हूं, जब मुझे डीजीपी से हटाया गया. एक आतंकवादी (खालिद मुजाहिद) मर गया, तब अखिलेश यादव की सरकार ने मेरे के खिलाफ 18 मई 2013 को बाराबंकी में मेरे खिलाफ मर्डर का मुकदमा कायम किया था. शायह इसका कारण यह भी था कि मैं दलित था.

राम गोपाल यादव की गिरफ्तारी की मांग
बीजेपी नेता कहा कि, आज राम गोपाल यादव ने देश की बेटी का अपमान किया है जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. आपने (राम गोपाल यादव) अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत अपराध किया है. आपके खिलाफ मुकदमा कायम कर आपको गिरफ्तार किया जाना चाहिये.

ये भी पढ़ें: 'मैं उससे असहमत...', मंत्री विजय शाह के बयान पर BJP सांसद साक्षी महाराज की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget