एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी सांसद ने ओपी राजभर को लेकर कही बड़ी बात, विरोधियों पर भी कसा तंज 

Gonda News: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) के एक मंच पर दिखने पर तंज कसते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो भी धारा के विपरीत रहेगा उसकी पहचान मिट जाएगी. 

UP Election 2022: गोंडा (Gonda) में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कार्यक्रम में भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) भी शामिल हुए. बीजेपी सांसद ने सीएम योगी के कार्यक्रम का समापन होने के बाद वहां से लौटते समय मीडिया से बात की. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) के एक मंच पर दिखने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो भी धारा के विपरीत रहेगा उसकी पहचान मिट जाएगी. 2017 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में सपा (SP) और बसपा (BSP) साथ आए थे उसका नतीजा आप लोगों के सामने है. ओम प्रकाश राजभर पूरे राजभर समाज के नेता नहीं हैं.

विरोधियों पर कसा तंज 
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ओवैसी कि जो पीड़ा है वो ओवैसी को पता है क्योंकि मुस्लिम का वोट सभी लेना चाहते हैं चाहे बसपा हो, चाहे सपा हो, चाहे कांग्रेस हो लेकिन मंच पर ओवैसी को कोई लेना नहीं चाहता. अगर ओवैसी का समझौता होगा तो वो राजभर के माध्यम से होगा. जहां तक प्रियंका वाड्रा का सवाल है वो पहले यूपी में पिकनिक करने आती थीं लेकिन अब उनका थोड़ा प्रोग्राम चेंज हो गया है. यहां से उनको कुछ मिलने वाला नहीं है. जो भी देश की बड़ी समस्याएं हैं वो उनकी उनकी पार्टी की देन हैं, जिसको मोदी जी समाप्त कर रहे हैं. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों को अपने साथ शामिल होने का न्यौता दे डाला. उन्होंने कहा कि आप सच्चे दिल से आइए आपका स्वागत है. आपके साथ बहुत धोखा हुआ है.

UP Election 2022: Ramdas Athawale बोले- ये जरूर है पक्का, 2022 के चुनाव में  RPI देगी BSP को धक्का

बीजेपी के साथ है राजभर समाज 
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि धारा के साथ आप चलेंगे तो आपका सफर पूरा होगा, धारा के विपरीत रहेंगे तो आपका सफर बहुत कठिन होगा. आज जो राजभर हैं वो धारा के विपरीत चल रहे हैं कि धारा के साथ नहीं चल रहे हैं. राजभर समाज जो है, गांव का आदमी है वो सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ है. उन्होंने कहा कि ओपी राजभर सारे राजभर समाज के नेता नहीं हैं. गोंडा और देवीपाटन मंडल का राजभर समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है और साथ रहेगा.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कैसा रहा है महिलाओं का प्रदर्शन

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget