एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक ने उतारे अपने उम्मीदवार, कहा- पार्टी ने पंचायत चुनाव में गलत लोगों को टिकट दिया

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के तीन पद पर बीजेपी उम्मीदवार के समानांतर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं.

बलिया: भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य के दो पद के लिए पार्टी ने ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया है जो बीजेपी के हैं ही नहीं, इसलिए उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के समानांतर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज अपने आवास पर समानांतर उम्मीदवारों के संबंध में पूछे जाने पर कहा, जन भावनाओं को ध्यान रखते हुए हमने अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं. उन्होंने दावा किया 'बीजेपी ने गलत टिकट वितरण किया है और मुरली छपरा ब्लॉक में बीजेपी ने दो ऐसे लोगों को टिकट दे दिया है, जो बीजेपी के ही नहीं हैं.'

15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पंचायत चुनाव होने हैं

अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सिंह ने बैरिया क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के तीन पद पर बीजेपी उम्मीदवार के समानांतर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं. उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पंचायत चुनाव होने हैं. सिंह ने प्रतापगढ़ में हाल ही में बीजेपी विधायक और पुलिस अधीक्षक के मध्य हुए विवाद को निंदनीय करार दिया है. सिंह ने कहा ''अधिकारी मनमाना आचरण कर रहे हैं जिससे योगी सरकार की छवि पर तो असर पड़ ही रहा है ... दल के नेतृत्व को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.''

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से बीजेपी विधायक धीरज ओझा पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी आवास के सामने विरोध स्वरूप लेट गए थे. ओझा ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस अधीक्षक ने पीटा है. उधर, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बीजेपी विधायक धीरज ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया.

यह भी पढ़ें-

वाराणसी: सीएम योगी की फ्लीट का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव, पूरे हैलीपेड को किया जा रहा है सैनिटाइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget