एक्सप्लोरर

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, बोले- नहीं होने दूंगा मनमानी

बीजेपी विधायक लाल बहादुर ने कर्मचारियों के आंदोलन को खुलकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा समेत कई विभागों के दफ्तर ही प्रयागराज की पहचान हैं और इसे किसी कीमत पर लखनऊ शिफ्ट नहीं होना चाहिए।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही सुशासन के दावे करती हो, लेकिन प्रयागराज में बीजेपी विधायक को अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा है। विधायक जी न सिर्फ कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए, बल्कि उन्होंने माइक पर कर्मचारियों के समर्थन में हुंकार भी भरी।

बीजेपी विधायक ने सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के मुख्यालय को प्रयागराज से लखनऊ शिफ्ट किये जाने के प्रस्ताव का खुलकर विरोध भी किया। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद वह बैकफुट पर आ गए और यह सफाई दी कि वह सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था और अफसरशाही के मनमाने रवैये के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुए हैं।

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, बोले- नहीं होने दूंगा मनमानी

विधायक ने एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों बार कहा कि ब्यूरोक्रेट्स मनचाहे फैसले ले रहे हैं और अपनी मनमानी से सरकार की फजीहत करा रहे हैं। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि पूर्ण बहुमत की उनकी सरकार नौकरशाहों को काबू में क्यों नहीं कर पा रही है, तो वह साफ तौर पर कोई जवाब नहीं दे सके।

दरअसल, यूपी की योगी सरकार ने सूबे के बेसिक शिक्षा विभाग के मुख्यालय को प्रयागराज से लखनऊ शिफ्ट किये जाने का फैसला किया है। इसकी कागजी कार्रवाई जोरों पर चल रही है। प्रयागराज स्थित मुख्यालय में काम कर रहे कर्मचारी इससे खुश नहीं है और पिछले तकरीबन 10 दिनों से आंदोलन की राह पर हैं।

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, बोले- नहीं होने दूंगा मनमानी

कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर हैं और कैंपस गेट पर ही पूरे दिन धरने पर बैठे रहते हैं। यूपी सरकार के खिलाफ चल रहे कर्मचारियों के इस धरने में शुक्रवार को कौशांबी जिले की मंझनपुर सीट से बीजेपी के विधायक लाल बहादुर भी शामिल हुए। वह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे और तकरीबन डेढ़ घंटे तक वहां मौजूद रहे। विधायक के सामने ही कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

बीजेपी विधायक लाल बहादुर ने न सिर्फ खुद भी भाषणबाजी की, बल्कि कर्मचारियों के आंदोलन को खुलकर अपना समर्थन भी दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बेसिक शिक्षा समेत कई विभागों के दफ्तर ही प्रयागराज की पहचान हैं और इसे किसी कीमत पर लखनऊ शिफ्ट नहीं होना चाहिए।

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, बोले- नहीं होने दूंगा मनमानी

बीजेपी विधायक ने माना कि वो कर्मचारियों के समर्थन में उनके धरने में शामिल हुए हैं। हालांकि, सरकार का सवाल आने पर वह अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोलने लगे। विधायक लाल बहादुर ने साफ तौर पर कहा कि सूबे में अफसर अपनी मनमानी कर रहे हैं। वह जनता के बजाय सिर्फ अपने हितों का ध्यान रख रहे हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के एलान के बावजूद अफसरान लगातार इस मामले में कागजी कार्रवाई करते जा रहे हैं। मीडिया के तमाम लोगों के पहुंचने पर उन्होंने कहा कि व इस बारे में खुद सीएम योगी से बात करेंगे और बेसिक शिक्षा के मुख्यालय को कतई लखनऊ शिफ्ट नहीं होने देंगे।

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, बोले- नहीं होने दूंगा मनमानी

बहरहाल, अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ चल रहे धरने में बीजेपी विधायक लाल बहादुर का शामिल होना आने वाले दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का सबब जरूर बनेगा। विधायक के धरने पर भले ही सियासी कोहराम मचना शुरू हो गया हो, लेकिन धरने पर बैठे कर्मचारियों के आंदोलन को तो इससे संजीवनी सी मिल गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget