एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी विधायक पर जमीन कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

बस्ती में बीजेपी विधायक रवि सोनकर पर दो परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा है. पीड़ितों ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.

बस्ती. बीजेपी विधायक रवि सोनकर पर गरीब परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा है. आरोप है कि भानपुर तहसील के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में विधायक ने सेराज नाम के एक शख्स जमीन पर कब्जा कर लिया. पीड़ित ने जब डीएम से इसकी शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई. इतना ही नहीं विधायक पर एक सैनिक परिवार की जमीन पर भी कब्जे का आरोप लगा है. मामले में मंडल के आयुक्त अनिल सागर ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है.

क्या है मामला? दरअसल, बीजेपी के विधायक रवि सोनकर ने लक्ष्मणपुर गांव में लगभग 21 बीघे के प्लॉट का हफीजुल्ला नाम के एक व्यक्ति से बेनामा लिया था. बेनामा के बाद विधायक ने पैमाइश के लिए एसडीएम के पास अपील की. विधायक द्वारा जमीन लिखवाने की जानकारी होते ही पीड़ित पक्ष सेराज और अन्य ने भी पैमाइश के लिए एसडीएम को पत्र लिखा, मगर विधायक की हनक के आगे उनकी अर्जी आगे नहीं बढ़ सकी. एडीएम ने विधायक के पक्ष में पैमाइश का आदेश दिया. इसके बाद राजस्व की टीम लाव लश्कर के साथ विवादित जमीन पर पहुंची. मगर पीड़ित पक्ष से किसी को भी इस पैमाइश की जानकारी नहीं दी गई और विधायक ने मनमर्जी के मुताबिक जमीन नपवा ली.

डीएम से की शिकायत पीड़ित सेराज ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया कि मामले में फिर से जमीन नापी जाए. क्योंकि विधायक और उनके लोग जबरन गरीबों की जमीन हथियाने पर तुले हुए हैं. आरोप है कि इसके बाद विधायक ने एक सैनिक की जमीन पर भी कब्जा जमा लिया है.

पीड़ित सेराजुल्ला और सैनिक सेराज के पिता अली हसन ने सवाल किया कि जब राजस्व की टीम ने विधायक की जमीन नाप कर सीमांकन कर दिया तो विधायक जबरन सीमा तोड़कर कैसे दीवाल खड़ा करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक रवि सोनकर ने जबदस्ती नेशनल हाइवे से सटकर दीवार खड़ी कर दी है. इतना ही नही गरीब परिवार की झोपड़ी को भी विधायक के गुंडो ने तोड़ दिया.

क्या बोले अधिकारी वही बस्ती मंडल के आयुक्त अनिल सागर ने कहा कि जमीन की पैमाइश फिर से कराई जाएगी. अगर कोई भी सरकार की भूमि या किसी प्राइवेट व्यक्ति की जमीन पर कोई कब्जा करता है तो उस आधार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat Election: घर बैठे वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, आसान है तरीका

अयोध्या: भक्तों को प्रसाद के रूप में दी जा रही है राम मंदिर की नींव खुदाई से निकली मिट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
Varanasi News: शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
वाराणसी में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
Netflix Trending: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग फिल्म: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget