एक्सप्लोरर

'तुम टीवी पर बहुत बयान..', मायावती पर टिप्पणी करने वाले BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

Mathura News: बीजेपी विधायक को 25 अगस्त रात करीब 8 बजे एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया. इसके बाद कॉलर ने उनको और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी. मामला दर्ज हो गया है.

BJP MLA Rajesh Chaudhary Death Threat: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की मांट सीट से बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी ने जान से मारने की धमकी मिली है, जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी विधायक राजेश चौधरी ने 23 अगस्त को एक टेलीविजन परिचर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सबसे भ्रष्ट नेता बताया था. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उनकी टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी.

बीजेपी विधायक राजेश चौधरी ने शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई. रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 25 अगस्त की रात को किसी ने फोन करके उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के मुताबिक, 30 अगस्त को भी किसी ने चौधरी को फोन करके गाली-गलौज की और जाति सूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकाया कि “तुम टीवी पर बहुत बयान देते हो. हम तुम्हें देख लेंगे. हमारे नेता ने हमें तुम्हें जान से मारने का आदेश दिया है.”

विधायक राजेश चौधरी ने मायावती को बताया था भ्रष्ट

राजेश चौधरी ने शिकायत में कहा कि उन्हें सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के माध्यम से भी धमकी मिल रही है और कुछ लोगों ने उनकी जुबान काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. बता दें कि उन्होंने 23 अगस्त को बसपा सुप्रीमो और प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के खिलाफ टिप्पणी की थी. उन्होने मायावती को सबसे भ्रष्ट नेता बताया था, जिसके बाद उनको जान से मारने की धमकी मिली. ये सब उन्होंने अपनी तहरीर में कहा है. 

कॉल कर कॉलर ने दी जान से मारने की धमकी 

बीजेपी विधायक राजेश चौधरी का आरोप है कि उनको 25 अगस्त को रात करीब 8 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपनी पहचान नहीं बताई और उसने विधाय और उनके बेटे को जान से मानरे की धमकी दे डाली. इसके साथ ही उसने विधायक को अपशब्द भी कहे. कॉलर ने जाति सूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए बेजेपी विधायक को धमकाया. इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 5 लोग गिरफ्तार, बायोमेट्रिक मिलाने पर पुलिस को हुआ शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget