एक्सप्लोरर

सहारनपुर: BJP MLA ने टेबल पर पटके 50,000, बोले - जनता का काम करो, बिजली विभाग को लताड़ा

Saharanpur News:MLA राजीव गुंबर ने बताया कि एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट रायवाला में खंभों के कारणआने-जाने वालों को रास्ते में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है.बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में BJP विधायक राजीव गुंबर ने बिजली विभाग की लापरवाही पर जमकर गुस्सा जाहिर किया. सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को 50,000 रुपये की नकदी टेबल पर पटककर लताड़ लगाई. उन्होंने कहा कि आपकी लापरवाही के कारण जनता को परेशानी हो रही है, फिर भी आप पैसे मांग रहे हैं. मैं जनता का प्रतिनिधि हूं, जरूरत पड़ी तो अपनी जेब से काम करवाऊंगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल सहारनपुर के रायवाला-प्रताप नगर रोड और शिव विहार कॉलोनी में सड़क के बीच में खड़े बिजली के खंभे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट रायवाला में खंभों के कारण आने-जाने वालों को रास्ते में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने पिछले तीन महीने से इन खंभों को हटाने की मांग की थी, लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. बैठक के दौरान जब अधिकारियों ने खंभे हटाने के लिए एस्टीमेट और पैसे की कमी का हवाला दिया, तो विधायक का गुस्सा फट पड़ा.

जेब से निकाले पचास हजार

विधायक ने अपनी जेब से 50,000 रुपये निकालकर टेबल पर रख दिए और कहा कि आपको पैसे चाहिए तो मैं दे रहा हूं, अब काम करो. जनता क्यों आपकी गलती की कीमत चुकाए?

विधायक राजीव गुंबर का बयान

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि रायवाला से प्रताप नगर रोड पर सड़क के बीच में खंभा खड़ा है, जिसे हटाने के लिए मैं तीन महीने से कह रहा हूं. शिव विहार और अन्य कॉलोनियों में भी बिना तारों के खंभे खड़े हैं, जो कोई काम के नहीं. बिजली विभाग की जिम्मेदारी है कि इन्हें हटाए लेकिन वे जनता से पैसे मांग रहे हैं. मैं जनता का प्रतिनिधि हूं. अगर आप काम नहीं करेंगे तो मैं अपनी जेब से करवाऊंगा.

बिजली विभाग की लापरवाही

  • रायवाला-प्रताप नगर रोड: सड़क के बीच में खंभे के कारण आवागमन में रुकावट, खासकर एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में.
  • शिव विहार कॉलोनी: बिना तारों के अनावश्यक खंभे खड़े, जो सुरक्षा और आवागमन के लिए खतरा.
  • विभाग की बहानेबाजी: बिजली विभाग ने खंभे हटाने के लिए बजट की कमी और एस्टीमेट का हवाला दिया, जिसे विधायक ने गैर-जिम्मेदाराना बताया.

शहरशहर भर में चर्चा

बीजेपी विधायक राजीव गुम्बर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. विपक्षी पार्टियां तंज कस रहीं हैं कि जब पार्टी के विधायकों का काम ही नहीं हो रहा तो पब्ल्कि की कैसे सुनते होंगे अधिकारी.

Input By : मुकेश गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget