एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रहे ये काम

Lucknow News: सरोजनीनगर में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बीजेपी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि जल्द ही निःशुल्क कैंप लगवाकर सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जायेगा.

UP News: सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह मातृ शक्ति को सशक्त, आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. उनके द्वारा लगातार माताओं-बहनों-बेटियों को कार्य करने के अवसर के साथ-साथ सुविधा और संसाधन भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को डॉ राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में सिलाई सेंटर का उद्घाटन कर मातृ शक्ति को समर्पित किया. हिंदूखेड़ा में डॉ राजेश्वर सिंह ने माता तारा सिंह की स्मृति में 30वें तारा शक्ति केंद्र फीता काटकर शुभारंभ किया. महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिलाई-कढ़ाई कला भी है और गुण भी. आज यह रोजगार का अवसर भी बन गया है. चुनाव के समय जब मैं जनता के बीच था तब माताओं-बेटियों ने मुझसे कहा था हमें कुछ करना है, तभी मैंने तभी संकल्प लिया था कि आप लोगों के लिए कुछ करना है. इसी संकल्प को पूरा करने के लिए मैं आपके बीच उपस्थित हूँ.

अपनी माता तारा सिंह को स्मरण करते हुए डॉ  राजेश्वर सिंह ने बताया कि मेरी मां एक गृहणी थी, उन्होंने 1962 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एम.ए. इतिहास से किया था इसीलिए उन्हें शिक्षा का महत्व पता था. उन्होंने हम चारों भाई बहनों को उच्च शिक्षा दिलवाई और आत्मनिर्भर बनाया. मेरी दोनों बहनें आईएएस (IAS) ऑफिसर हैं. संबोधन में डॉ सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में 7 महीने में 29 सिलाई सेंटर स्थापित हुए जिसमें 350 से अधिक मशीनें दी गई हैं. उन्होंने बताया कि देश की जीडीपी में कपड़ा उद्योग 2 प्रतिशत योगदान देती है, 10 करोड़ लोगों को रोजगार देती है, जो कृषि के बाद सर्वाधिक है. भारत में कपड़ा उद्योग की वर्तमान क्षमता 10 लाख करोड़ की है जिसे अगले 5 साल मे 20 लाख करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है.

मातृ शक्ति सशक्तिकरण का उदहारण देते हुए उन्होंने तिरूप्पुर का ज़िक्र किया और बताया कि तमिलनाडु का यह छोटा सा शहर आज टेक्सटाइल सिटी कहलाता है. यहां 70 प्रतिशत महिला कर्मी कार्यरत हैं, इसमें विशेष बात यह है कि तिरूप्पुर देश का 90% टेक्सटाइल और निट वियर निर्यात करता है. यहाँ 6 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से तथा 4 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त है. डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि मेरा सपना और लक्ष्य है सरोजनीनगर टेक्सटाइल हब बनाना. तारा शक्ति केंद्र सरोजनीनगर को एक ब्रांड की तरह स्थापित करना चाहता हूं ताकि माताओं-बहनों को कहीं जाने की जरुरत नहीं होगी तब बड़े-बड़े ब्रांड्स व डिज़ाइनर खुद आपके पास चलकर आएंगे, यही मेरा उद्देश्य है. मालूम हो कि न्यू टेक्सटाइल पालिसी के तहत यूपी में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क को लेकर डॉ राजेश्वर सिंह ने कई पत्र लिखे थे, अब जल्द ही उनके प्रयास ज़मीन पर दिखाई देंगे. लखनऊ-हरदोई की सीमा पर बन रहे इस 1,000 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क से 5 साल में 5 लाख रोजगार प्राप्त होगा.

स्कूलों का हो रहा है कायाकल्प 

सरोजनीनगर में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि जल्द ही निःशुल्क कैंप लगवाकर सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जायेगा. क्षेत्र के मेधावियों को 'गाँव की शान' के माध्यम से साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है, स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है, बच्चों के 55 स्कूलों में झूले लग चुकें है, बेटियों के विद्यालयों में डिजिटल लैब स्थापित कराये जा रहे हैं, खिलाड़ियों को अवसर व सम्मान दिलाने के लिए 'सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग' लगातार जारी है. सरोजनीनगर को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प है. 

सिलाई सेंटरों की स्थापना कर रहे हैं डॉ राजेश्वर सिंह

बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर की महिलाओं को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सिलाई सेंटरों की स्थापना कर रहे हैं. उनके द्वारा पिछले 7 महीनों में 30 तारा शक्ति केंद्रों स्थापित कराये जा चुकें हैं, उनका लक्ष्य सरोजनीनगर में 100 तारा शक्ति केंद्र स्थापित करना है ताकि महिलायें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सकें.

UP News: आदिपुरुष विवाद पर सपा नेता रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'हनुमान जी का अपमान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget