एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: टिकट कटने पर इमोशनल हुए बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल, रोते हुए कही ये बात

Uttarakhand Election: उत्तराखंड की झबरेडा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल का टिकट कट गया है. जिसके बाद वो इमोशनल हो गए. उन्होंने बीजेपी पर धोखा देने का आरोप लगाया.

Uttarakhand Election: उत्तराखंड की झबरेडा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल का टिकट कट गया है. पार्टी ने उनकी जगह राजपाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. देशराज इस सीट से सिटिंग विधायक हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उनकी जगह किसी और को टिकट दे दिया, जिसके बाद देशराज इमोशनल हो गए. यही नहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उन्हें टिकट न मिलने के लिए बीजेपी के एक बड़े नेता को जिम्मेदार बताया.

टिकट कटने पर रोने लगे नेताजी

झबरेड़ा विधानसभा से बीजेपी के सिटिंग विधायक देशराज कर्णवाल ने टिकट कटने के बाद मीडिया के सामने अपना दुख प्रकट किया. इस दौरान वो बात करते-करते इमोशनल भी हो गए. उन्होंने अपना टिकट कटने के पीछे हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि निशंक और स्वामी यतीश्वरानंद की वजह से उनका टिकट कट गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि पार्टी ने दल बदल करने वाले को टिकट दिया है. 

बीजेपी पर लगाया धोखा देने का आरोप

देशराज कर्णवाल ने कहा कि पार्टी के कुछ लोगों ने उनके साथ धोखा किया है. उनकी पत्नी को टिकट देने के आश्वासन दिया गया था लेकिन पार्टी ने ऐसे इंसान को टिकट दिया जो दल बदल करके आया है. पार्टी ने ये ठीक नहीं किया है. उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टी ज्वाइन करवाते जिसने मेरे से ज्यादा यहां काम किया हो. जो लोग टिकट मांग रहे हैं उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है.

ये भी पढ़ें

UP Election: जेल में बंद अतीक अहमद और परिवार का कोई भी सदस्य नहीं लड़ेगा विधानसभा चुनाव, ये है वजह 

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget