एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान के गढ़ में सेंध लगाने वाले बीजेपी विधायक को Y प्लस सुरक्षा, इसलिए सरकार ने उठाया कदम

Akash Saxena Y Plus Security: बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज कराए हैं. जिनमें सबसे अहम अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला है.

UP News: सपा नेता आजम खान के धुरविरोधी और बीजेपी के रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना को अब कड़े सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. यूपी पुलिस की सुरक्षा के साथ ही साथ अब केंद्र सरकार ने उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी है. लिहाजा अब उनके इर्द-गिर्द यूपी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे. उनकी सुरक्षा में हर वक्त 18 जवान तैनात रहेंगे.

बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज कराए हैं. जिनमें सबसे अहम आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट और दो पेनकार्ड बनवाने के मामले हैं. वहीं भड़काऊ भाषण देने के मामले में आजम खान की विधायकी जा चुकी है और आकाश सक्सेना अब रामपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक हैं.

खुफिया जानकारी के बाद बढ़ी सिक्योरिटी

यह वहीं सीट है जिस पर आजम खान का एक छत्र राज हुआ करता था. उन्हें चुनाव हराना मुश्किल माना जाता था, लेकिन दिसंबर 2022 में हुए उपचुनाव में बीजेपी के आकाश सक्सेना जीत गए और शहर विधानसभा सीट पर पहली बार कमल खिला. ऐसे में विधायक बनने के बाद आकाश सक्सेना की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी. खुफिया इनपुट और संवेदनशीलता के बाद केंद्र सरकार ने आकाश सक्सेना की सुरक्षा बढ़ा दी है.

सीआरपीएफ के 18 जवान रहेंगे सुरक्षा में तैनात

अब उन्हें संपूर्ण भारत के लिए वाई प्लस सुरक्षा दी गई है. जिसमें यूपी पुलिस के जवानों के साथ ही अब आकाश सक्सेना के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे. केंद्र सरकार की तरफ से मिली वाई प्लस सुरक्षा में सीआरपीएफ की एक प्लाटून मिली है. जिसमें 18 जवान शामिल हैं. ये जवान आधुनिक हथियारों से लैस होने के साथ ही कड़ी निगरानी भी करेंगे. ये सुरक्षा संपूर्ण भारत वर्ष में आकाश सक्सेना के साथ रहेगगी.

यह भी पढ़ेंः 
Muzaffarnagar School Video: मुजफ्फरनगर में स्कूल टीचर तृप्ता त्यागी की बढ़ीं मुश्किलें, यूपी अल्पसंख्यक आयोग ने बुलाया

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget