एक्सप्लोरर

UP Election 2022: हरदोई में बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने सरकारी राशन को लेकर दिया विवादित बयान, जानें क्या कहा

UP Assembly Election 2022: यूपी के हरदोई जिले में आयोजित दलित सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने सरकारी राशन को लकर विवादित बयान दे दिया.

UP Election 2022: यूपी के हरदोई जिले में आयोजित दलित सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने बेतुका बयान दिया है. मंच से बोलते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि योगी जी ने राशन दोगुना कर दिया है, 60- 65 किलो गेहूं और चावल मिलने लगा है. हमने कहा इतना कहां खाएंगे, थोड़ा बाजार में भी बीच लेंगे, उस रुपये में बच्चों के लिए कपड़े और सामान ले आएंगे और कभी कभी मूड ही बना लेंगे, क्या अंतर पड़ता है इससे,यह भाजपा ने किया और कोई करने वाला नहीं है. सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमलावर नरेश अग्रवाल ने अपना दल को भी निशाने पर लिया और एक जाति की पार्टी करार दिया. नरेश अग्रवाल ने दलितों को लुभाने के लिए कहा कि लोग उन्हें नरेश पासी भी कहते हैं, इस दौरान उन्होंने दलित बनने का तरीका भी बताया.

हमारी पार्टी के साथ सभी जातियां हैं
नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार के साथ सभी जातियां हैं हमारी पार्टी के साथ सभी जातियां हैं, एक जाति की समाजवादी पार्टी ,एक जाति की बसपा और बसपा में जाति के साथ रुपया भी जोड़ लो बिना लक्ष्मी जी के वहां टिकट भी नहीं मिलता, कांग्रेस भी लुप्त हो गई ढूंढी जा रही है कहां है कौन से गड्ढे में कांग्रेस, अपना दल, पराया दल हमें नहीं पता कहां है, तो एक-एक जाति की पार्टी क्या सरकार बना लेगी.

मुसलमान का नेता हमेशा हिंदू होता है
नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह मानकर चलना कि मुसलमान का नेता कभी मुसलमान नहीं होता है. मुसलमान का नेता हमेशा हिंदू होता है, तो पासी का नेता पासी होगा अरे हमारी कौम ही कहां है, हमें तो नरेश पासी लोगों ने पहले से बुलाया है, हमने कहा बुलाओ हमने एक से पूछा कि कैसे पासी बनेंगे तो उन्होंने कहा कि चारपाई के नीचे लेट जाना पासी लोग आएंगे पानी से नहाएंगे उस पास पानी से तुम नहा लेना तो पासी बन जाएंगे. हमने पूछा कि पक्के कैसे बने हमें बताया गया चारपाई पर लेट कर पासी नहाएगा तुम नीचे लेट जाना और पानी से नहाना बन जाओगे पासी हमने कहा यह भी मंजूर है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: बीजेपी के पार्षद उम्मीदवार ने नगरी निकाय चुनावों के ठीक पहले अपना नाम लिया वापस, जानिए क्या है कारण

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बढ़ने लगी है ठंड, आने वाले दिनों में तापमान में होगी और गिरावट, जानें आज के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget