एक्सप्लोरर

UP Politics: 'जल्द बिखर जाएगा विपक्षी इंडिया गठबंधन, कांग्रेस के सहयोगी कर रहे हाईजैक'- मुख्तार अब्बास नकवी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे नेता यूपी में कुछ सीटों पर मिली जीत को लेकर खुशफहमी जरूर पालें, लेकिन उन्हें गलतफहमी में कतई नहीं रहना चाहिए.

UP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी को मिली हार को लेकर विपक्ष पर बड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत जल्द ही सूद- ब्याज समेत यूपी की हार का बदला लेगी. उन्होंने कहा है कि विपक्षी इंडिया गठबंधन जल्द ही टूट और बिखर जाएगा. कांग्रेस पार्टी गठबंधन के सहयोगी दलों को दबा रही है और उन्हें हाईजैक कर रही है. कांग्रेस पार्टी की मनमानी के चलते विपक्षी गठबंधन जल्द ही टूट कर बिखरने वाला है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव यूपी की थोड़ी सी हार पर बड़ा हाहाकार मचा रहे हैं. फुटकर की हार पर थोक में हाहाकार मचा रहे हैं. हालांकि उन्हें इसका कोई फायदा होने वाला नहीं है. बीजेपी के पास मजबूत और समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है. इन्हीं कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीरो से हीरो बनाया है. पार्टी यूपी में कुछ सीटें जरूर हारी है, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी के पास सबसे ज्यादा बयालीस फ़ीसदी वोट है.

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे नेता यूपी में कुछ सीटों पर मिली जीत को लेकर खुशफहमी जरूर पालें, लेकिन उन्हें गलतफहमी में कतई नहीं रहना चाहिए. कांग्रेस पार्टी के पास लगातार तीसरे चुनाव में भी शतक का टोटा है, लेकिन वह शरारतों का लोटा साथ लिए घूम रही है. उनके मुताबिक विपक्ष बीजेपी की छोटी सी हार पर हल्ला मचा रही है और देश में मिली तीसरी बड़ी सी जीत पर चुप्पी साथ रखी है. उनके मुताबिक हार से निकले संदेश को समझ कर ही पार्टियों आगे बढ़ती हैं और बीजेपी भी उत्तर प्रदेश में सूद और ब्याज समेत जल्द ही पूरा हिसाब चुकता करेगी।

BJP में तेज हुई कलह! केशव मौर्य के साथ आए विधायक सुशील सिंह, कह दी बड़ी बात

कतई गलतफहमी नहीं पालें- बीजेपी नेता
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों का ही समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रहता है. दोनों ही कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करते हैं. ऐसे में अब आरोप प्रत्यारोप करना कतई ठीक नहीं है. उनके मुताबिक राहुल गांधी गुनाहों के गटर पर गठबंधन का शटर लगाकर हल्ला मचा रहे हैं. उनको लगता है कि उनके नंबर डबल हो गए हैं और वह डबल नंबरी व दो नंबरी हो गए हैं. उन्हें इस बारे में कतई गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए.

मुख्तार अब्बास नकवी ने जम्मू में लगातार हो रहे आतंकी हमले को दुखद और निंदनीय करार दिया है. उन्होंने कहा है कि आतंकियों की यह कायराना हरकत है. आतंकियों को यह समझ लेना चाहिए की मोदी की सरकार में उन्हें बिल से निकालकर उनका खात्मा किया जाएगा. चाहे आतंकी हो या उनके आका, किसी का भी बख्शा नहीं जाएगा.

मुख्तार अब्बास नकवी आज अपने पैतृक शहर आज संगम नगरी प्रयागराज आए हुए थे. यहां उन्होंने मोहर्रम के कार्यक्रम में शिरकत की और उसके बाद वाराणसी होते हुए नई दिल्ली चले गए. अपने पैतृक आवास पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget