एक्सप्लोरर

UP: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में बीजेपी नेता की अजीबो-गरीब सफाई, कहा-सादी वर्दी में पुलिस को नहीं पहचान पाया

कानपुर में पुलिस टीम की गिरफ्त से बदमाश को छुड़ाने वाले बीजेपी नेता की सफाई पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, पार्टी ने कार्रवाई करते हुये जिला मंत्री के पद से नारायण सिंह को हटा दिया है.

कानपुर: पुलिस की गिरफ्त से हिस्ट्रीशीटर को भगाने की मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण सिंह भदौरिया ने अब बेतुकी सफाई दी है. उसका कहना है कि, सादी वर्दी में होने के कारण वे पुलिस को पहचान नहीं सके. बता दें कि, बुधवार को शहर में बीजेपी नेता और उनके समर्थकों ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस टीम पर हमला करते हुये छुड़ा लिया था. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. 

बीजेपी नेता का बहाना

वहीं, बीजेपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुये नारायण सिंह को जिला मंत्री के पद से हटा दिया है. बीजेपी नेता नारायण सिंह ने वीडियो जारी करते हुये अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि, मुझे लगा कि गुंडे एक लड़के को उठाकर ले जा रहे हैं. जबकि वायरल वीडियो में साफ दिखा रहा है कि, पुलिस वाले वर्दी में थे और पुलिस की सरकारी जीप से आए थे. फिलहाल मनोज सिंह फरार है और बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया अंडरग्राउंड है. यही नहीं, वीडियो में खुद को बीजेपी नेता बताने के बजाए अब वकील और कानून का जानकार बता रहा है.  

ये था पूरा घटनाक्रम

बुधवार को हुई इस घटना के मुताबिक, कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के उस्मानपुर में बीजेपी के जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया का जन्मदिन का समारोह एक गेस्टहाउस में चल रहा था. जन्मदिन की पार्टी में शहर का हिस्ट्रीशीर मनोज सिंह भी पहुंचा था. पुलिस के इसकी खबर मिली. इस पर पुलिस की टीम बीजेपी नेता के कार्यक्रम में पहुंची और वहां से हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे बदमाश मनोज को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगी. 

इस बात की जानकारी जैसे ही बीजेपी नेता नारायण सिंह को लगी तो वो अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस टीम को घेर लिया और मनोज को ले जाने का विरोध करने लगे. इस दौरान पुलिस और बीजेपी नेता और उसके समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई. वहीं, कुछ लोगों ने जीप पर बैठे बदमाश को भगा दिया.

ये भी पढ़ें.

UP Class 12 Board Exam Cancelled: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द, 100 साल में पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget