एक्सप्लोरर

सैफ अली खान केस: हमले पर पूर्व BJP सांसद बोले- 'इतनी बड़ी घटना नहीं, मुझे भी 14 गोली लगी, घटनाएं होती हैं'

कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री रोज मारा जा रहा है. कभी जूते से मारा जा रहा है तो कभी चप्पल से मारा जा रहा है, कभी थप्पड़ से मार जा रहा है.

UP News: कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, करनैलगंज से विधायक अजय कुमार सिंह और गोंडा बलरामपुर से एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह द्वारा पसका माझा गांव में आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाए गए पंचायत भवन और भोजनालय का उद्घाटन किया है. पंचायत भवन भोजनालय के उद्घाटन के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को वसीयत मिल जाती है और कुछ लोगों को तो वसीयत में राजनीति मिली है.

पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा कि अगल-बगल आप लोग देखते भी होंगे वह सेहत में राजनीति मिली है लेकिन हम लोगों को राजनीति वसीयत में नहीं मिली है. हम राजनीति को सेवा का माध्यम बनाना चाहते हैं और हर व्यक्ति को सेवा के माध्यम से ही राजनीति करना चाहिए. वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तो अरविंद केजरीवाल को भी किसी ने मारा है.

रोज मारा जा रहा पूर्व सीएम- बृजभूषण सिंह
उन्होंने कहा कि जो बेचारा अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहा है, दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री रोज मारा जा रहा है. कभी जूते से मारा जा रहा है तो कभी चप्पल से मारा जा रहा है, कभी थप्पड़ से मार जा रहा है और वह व्यक्ति दूसरों के सुरक्षा की चिंता कैसे करेगा? यह चर्चा में बने रहने के लिए ही और यह फ्रॉड है. जब इसकी जांच होगी तो ईंट मारने वाला आदमी उसी का निकलेगा. यही सब करके छोटी-छोटी नौटंकी करके तो दो बार दिल्ली का मुख्यमंत्री हो गया है.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस बार वहां पर जनता सोच समझकर फैसला करेगी जनता ने अरविंद केजरीवाल को दो बार मौका दिया है. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के विकास से कोई मतलब नहीं है. मैंने पहले भी कहा कि अगर दिल्ली को देखना है तो कनाट पैलेस मत देखिए जाकर के वहां के नालों को देखिए. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को रहने लायक नहीं बनाया, कबाड़ बना दिया है. दिल्ली को दिल्ली केवल ऊपर से देखने में अच्छी लग रही है. इन्होंने दिल्ली के साथ बहुत मजाक किया है.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आएंगे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

मुझे भी लगी थी गोली- बीजेपी नेता
वहीं महाराष्ट्र में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सरकार पर साधे जा रहे निशाने पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी घटना नहीं है, जितनी बड़ी घटना को आप लोगों ने बना लिया. 14 गोली तो मुझे भी लगी है घटनाएं होती रहती हैं. आप कुछ रहा होगा, कैसे वह आदमी गया और वहां पर हो सकता है वह व्यक्ति दिमागी रूप से कमजोर रहा हो. उसकी नाम कमाने की मंशा थी कि हम सैफ अली खान को मार देंगे तो हमारा नाम हो जाएगा. लेकिन यह इतनी बड़ी घटना नहीं है. भगवान ने सैफ अली खान को बचा लिया है और अब वह ठीक भी हो रहे हैं. अब इसको लेकर के आप सरकार पर सवाल नहीं उठा सकते हैं.

अफजाल अंसारी ने बयान दिया था कि कुंभ में गंदगी या फैल रही हैं. इस सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने बोलते हुए कहा कि यह उनका अपना विचार होगा, वह उनका अपना विचार होगा. कुंभ का आयोजन आज से नहीं आज से हो रहा है जो सनातन का इतिहास है वह करोड़ों वर्ष पुराना है. हमारी यात्रा मनु से शुरू होती है और परीक्षित तक पहुंचती है. इसके पहले भी संसार था, यह संसार सनातन से ही निकला है. किसी के बयान देने से कुंभ की महिमा घटने वाली नहीं है.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget