एक्सप्लोरर

UP Politics: ग्राम परिक्रमा से 2 लाख गांवों को जोड़ेगी BJP, जेपी नड्डा और सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर से की शुरुआत

UP Politics: एक महीने तक चलने वाली इस 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' में भाजपा ने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के 2 लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

BJP Gram Parikrama Yatra 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन में जुटी भाजपा ने देश के 2 लाख गांवों तक पहुंचने के लिए 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' का मेगा प्लान तैयार किया है. इसी क्रम में आज सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा किसानों के गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से इस यात्रा का शुभारंभ किया.

पार्टी ने इस लॉन्चिंग यानी शुभारंभ कार्यक्रम को भी एलईडी के माध्यम से देशभर में किसानों को लाइव दिखाने के लिए एक बड़ी योजना बना ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के मुताबिक पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करने के लिए किसानों और मजदूरों से सुझाव भी लेंगे, जिसे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक पहुंचाया जाएगा.

शुक्रताल से शुरू होगी ग्राम परिक्रमा यात्रा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' का शुभारंभ मुख्यमंत्री और नड्डा सोमवार यानी आज मुजफ्फरनगर के शुक्रताल के मां शाकंभरी मंदिर से करेंगे. गौ माता, ट्रैक्टर और हल के पूजन के बाद यात्रा प्रारंभ होगी. इसके बाद सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष मजदूर व किसानों की महासभा को संबोधित करेंगे और साथ ही पूर्व सैनिकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी करेंगे.

एक महीने तक चलने वाली इस 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' में भाजपा ने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के 2 लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए पार्टी की तरफ से देश के सभी संगठनात्मक जिलों में खास व्यवस्था की गई है. हर जिले में 300 से अधिक किसान एकत्र होकर यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को लाइव देखेंगे.

किसानों को साधने का बीजेपी का प्लान
सुधीर सैनी ने आगे बताया कि 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' के दौरान गौ माता, ग्राम देवता कृषि संयंत्र और ट्रैक्टर एवं हल का पूजन किया जाएगा. यात्रा के माध्यम से मजदूर, किसानों की आकांक्षाओं व सुझावों को प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प पत्र के लिए लेने का कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले सभी सुझावों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया जाएगा. सीएम योगी जनसभा संबोधित करने के बाद सुखदेव आश्रम पहुंचकर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी से भी मुलाकात करेंगे.

Bharat Jodo Nyay Yatra: दादा फिरोज की मजार पर नहीं जाएंगे राहुल गांधी, आनंद भवन का भी प्लान नहीं, जानें- प्रयागराज में क्या है कांग्रेस का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया संबोधित
लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- सऊदी सरकार ने कब्रों और मकबरों को ढहाया
Uttarakhand News: दिल्ली दौरे पर सीएम धामी की PM मोदी से मुलाकात, रामनवमी पर भेंट की देवभूमि की सौगात
उत्तराखंड: दिल्ली दौरे पर सीएम धामी की PM मोदी से मुलाकात, रामनवमी पर भेंट की देवभूमि की सौगात
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, 'थाली की जगह...'
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, 'थाली की जगह...'
हरदोई के यदुनंदन लाल के विवादित बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
हरदोई के यदुनंदन लाल के विवादित बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया संबोधित
लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- सऊदी सरकार ने कब्रों और मकबरों को ढहाया
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट 
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
BSEB 10th Result 2026: 31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
Embed widget