एक्सप्लोरर

'दिमाग ठीक कर दूंगा और ऑफिस से उठाकर लाऊंगा', ये किस पर भड़क गए BJP नेता संगीत सोम

Meerut News: सहकारी गन्ना समितियों के डेलिगेट्स के चुनाव चल रहे हैं. एआर कॉपरेटिव दीपक थरेजा पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव अधिकारी को फोन करके 5 बजे के बाद भी कुछ नामांकन पत्र दाखिल करने को कह दिया.

UP News: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और पूर्व एमएलए संगीत सोम ने एआर को धमकी दे डाली. उन्होंने सीधे कहा कि दिमाग ठीक कर दूंगा जरा सी गड़बड़ी चुनाव में हो गई तो. यह मामला मेरठ में सकौती गन्ना समिति के चुनाव से जुड़ा हुआ है, चर्चा चल रही है कि एआर ने किसी के दबाव में कुछ नामांकन पत्रों में खेल कर दिया और यही शिकायत संगीत सोम तक पहुंच गई और वो भड़क उठे.

यूपी में इस समय सहकारी गन्ना समितियों के डेलिगेट्स के चुनाव चल रहे हैं. इसको लेकर तमाम तरह के आरोप भी लग रहें हैं. एआर कॉपरेटिव दीपक थरेजा पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव अधिकारी को फोन करके पांच बजे के बाद भी कुछ नामांकन पत्र दाखिल करने को कह दिया. इसको लेकर हंगामा हो गया और ये शिकायत पूर्व एमएलए संगीत सोम तक पहुंच गई. पूर्व एमएलए संगीत सोम ने एआर दीपक थरेजा को फोन मिला दिया और कहा कि मिस्टर एआर मुझे तीसरी आंख न खोलनी पड़े इस बात का ध्यान रखना. दिमाग ठीक कर दूंगा यदि चुनाव में कोई गडबड़ी हुई तो ऑफिस से उठा लाउंगा जहां इलेक्शन हो रहा है.

मेरे बारे में जितना समझा रहा हूं उतना समझ लो- संगीत सोम

नामांकन में शिकायतों की भरमार हुई तो बीजेपी के पूर्व एमएलए संगीत सोम ने कॉपरेटिव के एआर दीपक थरेजा को फोन मिला दिया. धमकी भरे अंदाज में बोले, तुम्हें पता है मेरे बारे में किसी की सुनता नहीं हूं, जितना समझा रहा हूं उतना समझ लो. जरा सी गडबड़ हो गई तो दिमाग ठीक कर दूंगा. ऑफिस से उठाकर लाउंगा जहां इलेक्शन हो रहा है, शर्म नहीं आती किससे बात कर रहे हो. पांच बजे के बाद कैसे पर्चा एक्सेप्ट कर लोगे तुम, तुमने कैसे कहा निर्वाचन अधिकारी को पर्चा एक्सेप्ट कर लो.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बातचीत का ऑडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो में पूर्व एमएलए संगीत सोम की बताई जा रही है और दूसरी तरफ बात करने वाला शख्स कॉपरेटिव के एआर दीपक थरेजा बताए जा रहें हैं. जिस वक्त पूर्व एमएलए संगीत सोम कॉपरेटिव एआर को धमका रहे थे तो वो दबी आवाज में बात करने लगे. कहने लगे सर बताइए तो सही क्या हो गया,  किन जैसे ही संगीत सोम ने आरोप लगाया कि तुमने पांच बजे के बाद कैसे पर्चा एक्सेप्ट करने को कहा था तो आरोपों से इनकार करने लगे और उनकी आवाज धीमी हो गई. 

संगीत सोम और एआर दीपक ने नहीं उठाया फोन

हालांकि हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं. इस ऑडियो के बारे में जब हमने पूर्व एमएलए संगीत सोम से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और एआर दीपक थरेरा ने भी फोन नहीं उठाया. लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है.

यूपी के इस शहर में निकलती है रावण की शोभायात्रा, सड़कों पर दिखती है दशानन की मायावी सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget