एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने चुनाव प्रचार कार्यक्रम घोषित किया, सीएम-डिप्टी सीएम संभालेंगे कमान

3 नवंबर को यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिये वोट डाले जाएंगे. इस बीच भाजपा ने चुनाव जनसभाओं के कार्यक्रम का एलान कर दिया है. सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम अलग अलग विधानसभाओं में प्रचार करेंगे.

लखनऊ. यूपी में विधानसभा उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इसके मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

अमरोहा, बुलंदशहर और टूंडला में सभाएं

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व चुनाव प्रबंधन के प्रभारी जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संयुक्त रूप से गुरुवार 22 अक्टूबर को अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा में पार्टी की प्रत्याशी संगीता चैहान, बुलंदशहर से ऊषा सिरोही व टूंडला से पार्टी प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के समर्थन में पार्टी द्वारा आयोजित की गई जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री संभालेंगे कमान

वहीं, शनिवार 24 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुलंदशहर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. जबकि मंगलवार 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर देहात की घाटमपुर सीट पर पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र पासवान व उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार श्रीकान्त कटियार के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे.

बुधवार 28 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मल्हनी में पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह व देवरिया में सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. मौर्य गुरुवार 29 अक्टूबर को नौगावां सादात, टूंडला व घाटमपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. शनिवार 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मल्हनी व देवरिया में पार्टी प्रत्यशियों के समर्थन में होने वाली जनसभाओ को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें.

गाजियाबाद: हाथरस की घटना से व्यथित वाल्मिकी समाज के 200 से ज्यादा लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया

आगरा: पत्नी ने कर लिया था आत्मदाह, इंसाफ के लिये भटक रहा पीड़ित पति डिप्टी सीएम से मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: फतेहाबाद से BJP विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
आगरा: फतेहाबाद से BJP विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
मुजफ्फरनगरः बर्थडे पार्टी में गए छात्र का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
मुजफ्फरनगरः बर्थडे पार्टी में गए छात्र का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
मेरठ में 4 लाख 63 हजार के नकली नोट बरामद, पुलिस कर रही जांच
मेरठ में 4 लाख 63 हजार के नकली नोट बरामद, पुलिस कर रही जांच

वीडियोज

ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?
BJP On Rahul Gandhi PC | Gyanesh Kumar: 10 पॉइंट्स में जानें राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज
शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
एक कप चाय पीने रायबरेली पहुंचे अखिलेश का 'बुलडोजर वेलकम'
एक कप चाय पीने रायबरेली पहुंचे अखिलेश का 'बुलडोजर वेलकम'
Embed widget