एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: वाराणसी से ही तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी, जानें इस सीट का जातीय और सियासी समीकरण

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

Varanasi Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट यूपी की सबसे वीवीआईपी सीट रही है. इस सीट से पिछले दो बार से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद रहे हैं. पीएम मोदी तीसरी बार भी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी इस सीट पर एक बार से पीएम मोदी की बड़ी जीत की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं विपक्षी दल सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन में ये सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है. हालांकि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मैदान में उतारा जा सकता है. 

वाराणसी लोकसभा सीट हमेशा से ही सुर्खियों में रही है. इस सीट पर बीजेपी का वर्चस्व रहा है. पीएम मोदी से पहले 2009 में बीजेपी से मुरली मनोहर जोशी सांसद बने थे. जिसके बाद 2014 में पीएम मोदी को इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया. पीएम मोदी जब गुजरात से वाराणसी आए तो उन्होंने कहा था कि 'मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है.' 

वाराणसी सीट का समीकरण
वाराणसी सीट का सियासी समीकरण भी बेहद दिलचस्प है. इस सीट पर अब तक 17 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. और जिनमें से सात बार यहां कांग्रेस को जीत मिली और सात बार ही बीजेपी जीती है. ये सीट कुर्मी जाति बहुल है. जो किसी भी दल की जीत में अहम भूमिका निभाता रहा है. इसके साथ ही ब्राह्मण, भूमिहार, वैश्य और मुस्लिम मतदाताओं की निर्णायक भूमिका में रहते हैं. 

किस पार्टी को कितने वोट मिले
वाराणसी सीट से बीजेपी के कई दिग्गज सांसद रह चुके हैं. लेकिन पीएम मोदी के एंट्री के बाद से यहां का चुनाव काफी दिलचस्प रहा है. साल 2014 में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे, और दूसरे नंबर पर रहे. कांग्रेस के अजय राय तीसरे और बसपा चौथे नंबर पर रही. पीएम मोदी को इस चुनाव में 32.89 फ़ीसदी वोट मिले. जबकि केजरीवाल को सिर्फ 11.85 फ़ीसद वोट मिले. 

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा. इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले से भी कहीं ज़्यादा 6,74,664 वोट मिले और वोट फीसद 63.6% रहा. सपा की शालिनी यादव दूसरे नंबर पर रही उन्हें कुल 1,95,159 वोट मिले और वोट 18.4% रहा. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अजय राय रहे, उन्हें 14.38% वोट के साथ कुल 1,52,548 मत मिले.

BJP Candidate List: बीजेपी की पहली लिस्ट में यूपी से इन लोगों को मिल सकता है टिकट, पूर्व IAS मांग भी कतार में, इन पर सस्पेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget